UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित, जून में होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | February 3, 2026 | 09:09 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नए वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 से 69100 रुपये (पे स्तर-3) वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8 जून, 2026 से शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 तीन दिन तक प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में कराई जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,679 कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरा जाएगा। यूपी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और अंतिम योग्यता सूची चरण शामिल है।
UP Police Constable Exam Date 2026 Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम शेड्यूल
नीचे सारणी में कैंडिडेट लिखित परीक्षा के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम डेट 2026 की जांच कर सकते हैं:
| भर्ती का नाम | लिखित परीक्षा के आयोजित की तिथियां |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 |
8 जून, 2026 (सोमवार)
9 जून, 2026 (मंगलवार) 10 जून, 2026 (बुधवार) |
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 का एडमिट कार्ड मई/ जून 2026 (संभावित) में जारी किया जाएगा, जिसे कैंडिडेट अपने लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नए वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 से 69100 रुपये (पे स्तर-3) वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP Police Constable Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता और मानसिक योग्यता/आईक्यू/रीजनिंग सेक्शन से अधिकतम 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें