Abhay Pratap Singh | April 14, 2026 | 03:47 PM IST | 3 mins read
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: मौलाना आजाद राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (MANIT), भोपाल के बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) कार्यक्रम में प्रवेश जेईई मेन (JEE Main) स्कोर के आधार पर दिया जाता है। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालिफाइंग कटऑफ हासिल करना होता है। जेईई मेन प्राप्त रैंक के आधार पर एमएनएआईटी भोपाल के लिए एडमिशन कटऑफ 2026 तैयार की जाती है। जेईई मेन की क्वालिफाइंग कटऑफ और एडमिशन कटऑफ अलग-अलग होती हैं। MANIT भोपाल को आमतौर पर एनआईटी भोपाल के नाम से भी जाना जाता है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
एनआईटी भोपाल में छात्रों के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में 4 वर्षीय बीटेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। उम्मीदवार यहां सभी पूर्णकालिक बीटेक प्रोग्राम की जांच कर सकते हैं:
एनआईटी भोपाल के लिए जेईई मेन 2026 का कटऑफ निर्धारित करने के लिए अधिकारी निम्नलिखित कारकों पर विचार करते हैं:
नीचे एमएएनआईटी भोपाल के लिए जेईई मेन 2026 का कैटेगरी वाइज अपेक्षित कटऑफ पिछले वर्षों (2025 ट्रेंड) के आधार पर दिया गया है:
| कैटेगरी | OS रैंक (अन्य राज्य) | HS रैंक (होम स्टेट) | संभावित पर्सेंटाइल | स्थिति |
|---|---|---|---|---|
जनरल (UR) | 9,000 – 42,000 | 11,000 – 48,000 | 93 – 99.5 | सभी ब्रांच संभव |
ओबीसी - एनसीएल (OBC-NCL) | 3,000 – 15,000 | 5,000 – 17,000 | 90 – 97 | अच्छी ब्रांच संभव |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 1,200 – 6,500 | 2,000 – 7,500 | 92 – 98 | टॉप ब्रांच संभव |
अनुसूचित जाति (SC) | 1,700 – 8,000 | 2,000 – 9,500 | 80 – 92 | मिड ब्रांच |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 600 – 3,000 | 1,000 – 4,700 | 70 – 85 | कोर ब्रांच |
एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आधिकारिक जेईई मेन कटऑफ अंक 2026 की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवार नीचे सारणी में ब्रांच और कैटेगरी वाइज संभावित कटऑफ पिछले वर्ष (2025 JoSAA डेटा) के आधार पर जांच सकते हैं:
| ब्रांच | जनरल (OS) | ओबीसी - एनसीएल | ईडब्ल्यूएस | एससी | एसटी |
|---|---|---|---|---|---|
सीएसई (CSE) | 8500 – 9500 | 3000 – 3500 | 1200 – 1500 | 1700 – 2000 | 600 – 800 |
ईसीई (ECE) | 12500 – 14500 | 4800 – 5500 | 2000 – 2500 | 3000 – 3500 | 1300 – 1600 |
इलेक्ट्रिकल (Electrical) | 18000 – 21000 | 7000 – 9000 | 3000 – 3500 | 4500 – 6000 | 1500 – 2000 |
मैकेनिकल (Mechanical) | 30000 – 35000 | 11000 – 14000 | 4500 – 5500 | 7000 – 9000 | 2000 – 2800 |
सिविल (Civil) | 40000 – 47000 | 13000 – 17000 | 6000 – 7500 | 8000 – 9500 | 2500 – 3000 |
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में बीई/ बीटेक में दाखिला लेने की योजना बना रहे छात्र नीचे सारणी में शुल्क विवरण की जांच कर सकते हैं:
| फीस | राशि (4 वर्षों के लिए) |
|---|---|
ट्यूशन फीस (जिन छात्रों के परिवार की आय 5 लाख रुपये से अधिक है) | 5 लाख लाख रुपये |
छात्रावास शुल्क | 1.29 लाख रुपये |
एक - बारगी भुगतान एकमुश्त भुगतान में संस्थान की सुरक्षा राशि (वापसी योग्य), शैक्षणिक शुल्क, चिकित्सा/प्रवेश प्रक्रिया शुल्क, पूर्व छात्र शुल्क, छात्र प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट और दीक्षांत समारोह शुल्क शामिल है। | 13.6 हजार रुपये |
अन्य शुल्क | 64 हजार रुपये |
कुल शुल्क | 7.07 लाख रुपये |
एमएएनआईटी भोपाल बीटेक प्लेसमेंट 2025 के अनुसार, सीएसई, इलेक्ट्रिकल और ईसीई शाखाओं के लिए औसत पैकेज क्रमशः 25.51 LPA, 11.13 LPA और 18.92 LPA रहा। एनआईटी भोपाल के प्लेसमेंट 2025 में शाखावार औसत पैकेज नीचे दिया गया है:
| बीटेक ब्रांच | औसत पैकेज 2025 |
|---|---|
सीएसई | 25.51 लाख रुपये प्रति वर्ष |
इलेक्ट्रिकल | 11.13 लाख रुपये प्रति वर्ष |
ईसीई | 18.92 लाख रुपये प्रति वर्ष |
सिविल | 11.25 लाख रुपये प्रति वर्ष |
मैकेनिकल | 10.89 लाख रुपये प्रति वर्ष |
केमिकल | 13.38 लाख रुपये प्रति वर्ष |
एमएमई | 12.71 लाख रुपये प्रति वर्ष |