Abhay Pratap Singh | April 10, 2026 | 03:45 PM IST | 2 mins read
जेईई परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करना अनिवार्य है। जेईई मेन क्वालिफाइंग कटऑफ और एडमिशन कटऑफ दोनों अलग-अलग होते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से अप्रैल 2026 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। जेईई मेन 2026 परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। निर्धारित न्यूनतम अंक या पर्सेंटाइल को ही कटऑफ अंक कहा जाता है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों की प्रवेश/ काउंसलिंग के लिए योग्यता तय की जाती है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन क्वालिफाइंग कटऑफ और एडमिशन कटऑफ दोनों अलग-अलग होते हैं। जेईई मेन कटऑफ निर्धारित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:
नीचे दी गई सारणी के माध्यम से अभ्यर्थी JEE Main 2026 में अच्छे पर्सेंटाइल का अनुमान लगा सकते हैं:
| पर्सेंटाइल | प्रवेश की संभावनाएं (संस्थान) |
|---|---|
99.5+ | शीर्ष एनआईटी सीएसई |
99+ | शीर्ष एनआईटी कोर शाखाएँ |
98+ | मध्यम स्तर का एनआईटी सीएसई |
97+ | एनआईटी में प्रवेश संभव है |
95+ | आईआईआईटी (IIIT) प्रवेश |
90+ | जीएफटीआई प्रवेश |
नीचे सारणी में उम्मीदवार पिछले साल की जेईई मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग की कटऑफ जांच सकते हैं:
| वर्ष | सामान्य कैटेरी के लिए कटऑफ अंक |
|---|---|
| 2025 | 93.1023262 |
| 2024 | 93.2362181 |
| 2023 | 90.7788642 |
| 2022 | 88.4121383 |
| 2021 | 87.8992241 |
| 2020 | 90.3765335 |
जेईई मेन 2026 कटऑफ अंकों की घोषणा कैटेगरी के अनुसार की जाती है, जो प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग होती है। उम्मीदवार नीचे सारणी में कैटेगरी-वाइज जेईई मेन 2026 अपेक्षिक कटऑफ की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | जेईई कटऑफ 2026 पर्सेंटाइल (अपेक्षित) |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 92 - 100 |
| सामान्य-पीडब्ल्यूडी (UR-PWD) | 0.0017 - 92 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 83-92 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल (OBC-NCL) | 78-92 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 61-92 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 47-92 |
पिछले साल के कटऑफ के अनुसार, सामान्य कैटेगरी के लिए जेईई मेन 2026 का कटऑफ अंक 95 के आसपास रहने की संभावना है। जेईई मुख्य परीक्षा 2026 सेशन 2 के लिए अभी तक आधिकारिक रूप से कटऑफ अंकों की घोषणा नहीं की गई है। वास्तविक कटऑफ अंक जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 के साथ ही जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ की जांच कर सकते हैं। यह सारणी विभिन्न कोचिंग संस्थानों के विश्लेषण, पिछले वर्षों के ट्रेंड और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई एक अपेक्षित (Expected) कटऑफ है।
| श्रेणी | पर्सेंटाइल रेंज | अनुमानित अंक (300 में से) | रैंक रेंज | स्थिति |
|---|---|---|---|---|
सामान्य (UR) | 95+ | 120+ | टॉप 50,000 | उत्कृष्ट |
93 – 95 | 90 – 110 | 50,000 – 1,00,000 | सुरक्षित | |
90 – 93 | 70 – 90 | 1,00,000 – 1,50,000 | कटऑफ के करीब | |
85 – 90 | 50 – 70 | 1,50,000 – 2,00,000 | औसत | |
85 से कम | 50 से कम | 2,00,000+ | कम संभावना |
एनआईटी पटना में बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन जेईई मेन के स्कोर और जोसा काउंसलिंग पर आधारित होता है। एनआईटी पटना में एडमिशन के लिए जेईई मेन कितने मार्क्स चाहिए? इस संबंध में जानकारी इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar