Abhay Pratap Singh | February 3, 2026 | 08:04 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के प्रोविजनल रिजल्ट में किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत ईमेल आईडी mccresultquery@gmail.com के माध्यम से अधिकारियों को दे सकते हैं।
Check your admission chances in the MD/MS/DNB courses in the Govt & Private colleges
Use Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 3 फरवरी को नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। राउंड 3 काउंसलिंग में भाग लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट पीजी 2025 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जांच सकते हैं।
एमसीसी ने जारी नोटिस में कहा कि, नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड-3 के प्रोविजनल रिजल्ट में किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत MCC of DGHS को 04.02.2026 को सुबह 11:30 बजे तक ईमेल आईडी mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के जरिए दी जा सकती है, जिसके बाद प्रोविजनल रिजल्ट को ‘फाइनल’ माना जाएगा।
नीट पीजी राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवंटित संस्थान और पाठ्यक्रम जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं। हाल ही, में सरकार ने एमडी, एमएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट-ऑफ को शून्य प्रतिशत और न्यूनतम अंकों को -40 तक कम कर दिया है।
Also readNEET SS Scorecard 2025: नीट एसएस स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, 6 महीने रहेगा वैलिड
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद और एमसीसी वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित संस्थान में जाएं। नीट पीजी राउंड 3 अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
काउंसलिंग समिति द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के तीसरे राउंड में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 4 से 11 फरवरी के बीच प्रवेश के लिए संबंधित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना आवश्यक है। राउंड 3 काउंसलिंग कुल 18,000 रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
एमसीसी ने कहा कि नवीनतम प्रकाशित अनुसूची “असद मुईद और अन्य बनाम जामिया हमदर्द डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य” शीर्षक वाली SLP (C) संख्या 3280/2026 को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।