Abhay Pratap Singh | April 7, 2026 | 05:43 PM IST | 3 mins read
एमएनएनआईटी इलाहाबाद में बीटेक एक 4 वर्षीय पूर्णकालिक स्नातक डिग्री कार्यक्रम है। जिसमें प्रवेश के लिए जेईई मेन प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT), इलाहाबाद में संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) के माध्यम से इंजीनियरिंग स्नातक (BTech) प्रोग्राम में दाखिला दिया जाता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2026 का आयोजन प्रत्येक वर्ष दो सत्रों (जनवरी और अप्रैल) में किया जाता है। एमएनएनआईटी इलाहाबाद को आमतौर पर एनआईटी इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता है। यह एक केंद्रीय सरकारी इंजीनियरिंग संस्थान है, जो देश के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) में से एक है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 का आयोजन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2026 तक पेपर 1 (बीई/बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क एवं बीप्लानिंग) के लिए किया जा रहा है। एनआईटी इलाहाबाद के बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश जेईई मेन रैंक के आधार पर किया जाता है। इसके लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न शाखाओं में सीट आवंटित की जाती है।
एमएनएनआईटी इलाहाबाद में बीटेक एक 4 वर्षीय पूर्णकालिक स्नातक डिग्री कार्यक्रम है। एमएनएनआईटी इलाहाबाद में 2025-2026 शैक्षणिक वर्ष के लिए बीटेक की कुल फीस 6.57 लाख रुपये है। इसमें 5,00,000 रुपये की कुल ट्यूशन फीस शामिल है। छात्रों को प्रति वर्ष लगभग 1.64 लाख रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एनआईटी इलाहाबाद के हॉस्टल की फीस 3.84 लाख रुपये है।
एमएनएनआईटी इलाहाबाद 2025 प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, बीटेक के लिए उच्चतम पैकेज 44 लाख रुपये, औसत पैकेज 12 लाख रुपये, जबकि मीडियम पैकेज 27.15 लाख रुपये है। नीचे सारणी में वर्ष 2023 से 2024 तक कोर्स के अनुसार पैकेज की जांच कर सकते हैं:
| ब्रांच | पैकेज | 2025/ रुपये में | 2024/ रुपये में | 2023/ रुपये में |
|---|---|---|---|---|
केमिकल इंजीनियरिंग | उच्चतम पैकेज | 16.00 लाख | 63.78 लाख | 52.00 लाख |
औसत पैकेज | 9.42 लाख | 8.00 लाख | 10.00 लाख | |
सिविल इंजीनियर | उच्चतम पैकेज | 9.00 लाख | ₹ 28.90 लाख | ₹ 44.00 लाख |
औसत पैकेज | 6.24 लाख | 8.00 लाख | 8.23 लाख | |
बायोटेक्नोलॉजी | उच्चतम पैकेज | 15.00 लाख | 21.00 लाख | 40.00 लाख |
औसत पैकेज | 7.50 लाख | 9.00 लाख | 8.50 लाख | |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | उच्चतम पैकेज | 44.00 लाख | 71.14 लाख | 1.35 करोड़ |
औसत पैकेज | 12.00 लाख | 18.00 लाख | 25.00 लाख | |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | उच्चतम पैकेज | 44.00 लाख | 71.14 लाख | 82.63 लाख |
औसत पैकेज | 7.50 लाख | 12.54 लाख | 15.50 लाख | |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग | उच्चतम पैकेज | 44.00 लाख | 71.11 लाख | 82.63 लाख |
औसत पैकेज | 7.80 लाख | 11.82 लाख | 20.00 लाख | |
इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग | उच्चतम पैकेज | 14.00 लाख | 13.13 लाख | 33.75 लाख |
औसत पैकेज | 7.50 लाख | 6.81 लाख | 9.00 लाख | |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | उच्चतम पैकेज | 14.00 लाख | 19.63 लाख | 55.97 लाख |
औसत पैकेज | 8.37 लाख | 8.10 लाख | 9.50 लाख | |
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी | उच्चतम पैकेज | - | 71.14 लाख | 82.63 लाख |
औसत पैकेज | - | 15.00 लाख | 20.00 लाख |
नीचे सारणी में उम्मीदवार एनआईटी इलाहाबाद के लिए अपेक्षित जेईई कटऑफ की जांच कर सकते हैं:
| कोर्स का नाम | सामान्य कैटेगरी (क्लोजिंग रैंक) | ओबीसी कैटेगरी (ओपनिंग रैंक) | एससी कैटेगरी (क्लोजिंग रैंक) | एसटी कैटेगरी (क्लोजिंग रैंक) | ईडब्ल्यूएस कैटेगरी (क्लोजिंग रैंक) |
|---|---|---|---|---|---|
| बॉयोटेक्नोलॉजी | 35329 | 10169 | 5792 | 4265 | 5152 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 16240 | 5234 | 3096 | 2828 | 2884 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 17628 | 7009 | 3865 | 3311 | 3878 |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 2500 | 1364 | 1075 | 1143 | 1038 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 9292 | 3655 | 2318 | 2121 | 1475 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग | 6379 | 2514 | 1666 | 1519 | 1280 |
| इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटेशनल मैकेनिक्स | 11587 | 4936 | 2424 | 2548 | 1505 |
| मटेरियल इंजीनियरिंग | 29255 | 10560 | 5250 | 3688 | 4874 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 12888 | 5311 | 3359 | 2822 | 2906 |
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग | 15406 | 10115 | 5223 | 3508 | 4537 |
एमएनएनआईटी इलाहाबाद को एनआईआरएफ द्वारा 'समग्र' श्रेणी में उच्च स्थान प्राप्त हुआ है। 2025 में एमएनएनआईटी इलाहाबाद की रैंक 151वीं है। 'इंजीनियरिंग' श्रेणी में संस्थान की रैंकिंग पिछले वर्ष की रैंकिंग की तुलना में गिर गई है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 के अनुसार, एनआईटी इलाहाबाद 'इंजीनियरिंग' श्रेणी में 2 पायदान नीचे गिरकर 62वें स्थान पर आ गया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब संस्थान की रैंकिंग में गिरावट आई है।
| पाठ्यक्रम | वर्ष | ||
|---|---|---|---|
| 2023 | 2024 | 225 | |
बीई / बीटेक | 49 | 60 | 62 |