UP School News: वाराणसी के स्कूलों में तमिल भाषा की नियमित कक्षाएं चलाने की तैयारी, प्राचार्य ने दी जानकारी
Press Trust of India | January 11, 2026 | 06:19 PM IST | 2 mins read
पीएम ने 'मन की बात' कार्यक्रम में वाराणसी के क्वींस कॉलेज की छात्रा पायल पटेल का जिक्र किया। इसी को देखते हुए अब तमिल भाषा की कक्षा चलाने की तैयारी की जा रही है।
वाराणसी: काशी-तमिल संगमम के बाद वाराणसी के स्कूलों में तमिल भाषा की अब नियमित कक्षाएं संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही तमिलनाडु के छात्रों को भी हिंदी सिखाने के लिए 50 अध्यापकों को भी तमिलनाडु भेजने की तैयारी है। राजकीय क्वींस कॉलेज के प्राचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम मोदी ने पिछले दिनों इसी विद्यालय की छात्रा पायल पटेल के तमिल भाषा सीखने और बोलने की प्रशंसा की थी और इसे देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल में तमिल भाषा सिखाने के लिए सायंकालीन कक्षा चलाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि कक्षाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। उन्होंने छात्रा पायल पटेल को तमिल भाषा सिखाने वाली तमिलनाडु की संध्या कुमार साई से बात की है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के तमिल विभाग के अध्यक्ष भी इसमें सहयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि यहां के 50 शिक्षकों को भी हिंदी सिखाने के लिए तमिलनाडु भेजने की तैयारी की जा रही है और इसको लेकर वाराणसी के मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी ने स्कूलों के साथ बैठक में इस विषय में बात हो चुकी है।
पीएम ने 'मन की बात' में किया था जिक्र
पीएम ने पिछले महीने 'मन की बात' कार्यक्रम में वाराणसी के क्वींस कॉलेज की छात्रा पायल पटेल का जिक्र किया था। इसी को देखते हुए अब राजकीय क्वींस कॉलेज में रोज शाम को तमिल भाषा की एक कक्षा चलाने की तैयारी की जा रही है।
श्रीवास्तव ने बताया कि राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में नव वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पीएम और सीएम योगी को तमिल भाषा में नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और इस का नेतृत्व छात्रा पायल पटेल ने किया।
कॉलेज में 15 दिन की तमिल भाषा की कक्षा
हरीश चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने बताया कि तमिल संगमम के समय उनके कॉलेज में 15 दिन की तमिल भाषा की कक्षा का संचालन किया गया था जिसमें 50 छात्राओं ने भाग लिया था।
तिवारी ने बताया, "छात्रों में तमिल भाषा सीखने की ललक को देखते हुए हम कॉलेज में तमिल का एक पाठ्यक्रम शुरू करने का सोच रहे है। अभी स्कूल में छुट्टियां चल रही है। अब अगले सत्र में इस भाषा को सिखाने का पाठ्यक्रम शुरू करेंगे।"
अगली खबर
]Delhi News: दिल्ली सरकार ने नरेला एजुकेशन सिटी के लिए बजट बढ़ाकर 1,300 करोड़ रुपये किया, मंत्री ने दी जानकारी
इस योजना के तहत राज निवास में उपराज्यपाल की मौजूदगी में दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के लिए करीब 12.69 एकड़ और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के लिए 22.43 एकड़ जमीन के कागज सौंपे गए।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें