NEET Exam: बिहार की नीट छात्रा की मौत के मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Press Trust of India | February 9, 2026 | 10:20 AM IST | 1 min read

प्रदर्शनकारियों ने इस पूरे मामले में सरकार और तंत्र को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा की नृशंस तरीके से हत्या की गई।

अदालत की निगरानी में मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने की मांग की गई। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना में 'नीट' छात्रा की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। छात्रा के परिजन को न्याय दिलाने के लिए 'बिहार निर्भया संघर्ष समिति, दिल्ली–एनसीआर' के बैनर तले हुए प्रदर्शन में दिल्ली-एनसीआर और बिहार से काफी संख्या में लोग जुटे।

प्रदर्शनकारियों ने इस पूरे मामले में सरकार और तंत्र को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा की नृशंस तरीके से हत्या की गई। प्रदर्शनकारियों ने हत्या से पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई।

NEET Exam: मृतका छात्रा के माता-पिता ने क्या कहा?

छात्रा के पिता ने कहा कि वह न्याय के लिए दर–दर भटक रहे हैं और परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने देश के प्रधान न्यायाधीश से मामले का स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच न्यायिक निगरानी में कराने की मांग की।

छात्रा की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी खो चुकी हैं, लेकिन देश की बेटियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली आई हैं। समाजसेवी उदय कुमार शर्मा ने कहा, ''यह चुप रहने का नहीं, बल्कि बेटियों के न्याय के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने का समय है।"

Also read NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी पंजीकरण आज से neet.nta.nic.in पर शुरू, अंतिम तिथि, पात्रता और शुल्क जानें

NEET Aspirant Death: मामले की सीबीआई जांच की मांग

प्रदर्शन में यह संकल्प लिया गया कि जब तक नीट छात्रा को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में मौजूद पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने अदालत की निगरानी में मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने की मांग की।

जहानाबाद निवासी नीट अभ्यर्थी 6 जनवरी को पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित छात्रावास में अचेत अवस्था में पाई गई। 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अधिकारियों पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]