Abhay Pratap Singh | February 11, 2026 | 10:22 PM IST | 7 mins read
नीट यूजी आवेदन पत्र 2026 में उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा। नीट करेक्शन विंडो 10 मार्च को सक्रिय होगी।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 8 फरवरी से शुरू है और 8 मार्च, 2026 को समाप्त हो जाएगी।
एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण या 2026 में 10+2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी के साथ-साथ इंग्लिश विषय के साथ इंटरमीडिएट की पढ़ाई की हो।
नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर, 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए। नीट यूजी आवेदन शुल्क 2026 के रूप में सामान्य वर्ग को 1700 रुपये, सामान्य-ईडब्ल्यूएस व ओबीसी-एनसीएल को 1600 रुपये, एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट को 1000 रुपये तथा भारत से बाहर के केंद्रों का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को 9500 रुपये शुल्क देना होगा।
नीट यूजी 2026 करेक्शन विंडो लिंक 10 मार्च से 12 मार्च तक सक्रिय किया जाएगा, इस दौरान आवेदक अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को कराई जाएगी। नीट यूजी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में कराई जाएगी।
छात्रों को पहचान सत्यापन के लिए आधार आधारित Ekyc की आवश्यकता है। आवेदन जमा करने के दौरान एक लाइव फोटो खींची जानी चाहिए, जिसकी तुलना आधार कार्ड की फोटो से की जाएगी। यदि वर्तमान फोटो आधार कार्ड फोटो से मेल नहीं खाती है तो छात्रों को एक वैध सहायक प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
नीट यूजी पंजीकरण 8 फरवरी, 2026 से शुरू कर दी गई है। एमबीबीए और बीडीएस स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी एप्लीकेशन विंडो 8 मार्च तक खुली रहेगी। नवीनतम अपडेट के लिए यहां विजिट करें।
February 11, 2026 | 10:22 PM IST
नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
February 11, 2026 | 08:28 PM IST
नीट परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
February 11, 2026 | 06:57 PM IST
नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन पत्र भरते समय परीक्षा शहर को ध्यान से चुनें। एक बार शहर चुनने के बाद उसे बदलने का कोई विकल्प नहीं मिलेगा इसलिए उम्मीदवारों को पहली बार में ही सावधानी से निर्णय लेना होगा। यह सभी कदम परीक्षा प्रणाली को ज्यादा भरोसेमंद और पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाए गए हैं।
February 11, 2026 | 06:19 PM IST
नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए अब नए सिस्टम के तहत उम्मीदवार को अपना वर्तमान और स्थायी पता सही-सही भरना होगा और सिस्टम खुद उसी के आधार पर नजदीकी तीन शहरों की लिस्ट दिखाएगा।
February 11, 2026 | 05:20 PM IST
इस वर्ष एनटीए ने परीक्षा केंद्र चुनने के पुराने नियम को पूरी तरह खत्म कर दिया है। पहले छात्रों को अपनी पसंद के चार शहर चुनने की सुविधा मिलती थी, जिससे कई बार दूर-दराज के शहर भी अलॉट हो जाते थे और कभी-कभी गलत जानकारी देने के मामले सामने आते थे।
February 11, 2026 | 04:28 PM IST
नीट यूजी परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस बार आधार आधारित eKYC और लाइव फोटो कैप्चर जैसे सख्त वेरिफिकेशन सिस्टम भी लागू किए गए हैं।
February 11, 2026 | 02:41 PM IST
नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 8 फरवरी से शुरू है और 8 मार्च, 2026 को समाप्त हो जाएगी।
February 11, 2026 | 01:58 PM IST
एनआईओएस जैसे मान्यता प्राप्त ओपन बोर्ड के छात्र भी नीट परीक्षा के लिए पात्र हैं। उनके द्वारा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की पढ़ाई की गई हो। न्यूनतम अंकों का मानदंड उन पर भी लागू होता है।
February 11, 2026 | 01:30 PM IST
एनटीए को कोई भी फिजिकल दस्तावेज भेजने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिए मुद्रित प्रतियां सुरक्षित रखनी चाहिए।
February 11, 2026 | 12:43 PM IST
NEET UG 2026 परीक्षा देने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। आप जितनी बार चाहें उतनी बार परीक्षा दे सकते हैं, बशर्ते कि 31 दिसंबर 2026 तक आपकी आयु कम से कम 17 वर्ष हो और आप शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करते हों।
February 11, 2026 | 12:05 PM IST
NEET UG 2026 का आवेदन फॉर्म neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
February 11, 2026 | 11:05 AM IST
February 11, 2026 | 09:59 AM IST
नीट यूजी 2026 परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50% अंक, SC और ST उम्मीदवारों को 40% अंक और PwD आवेदकों को 45% अंक प्राप्त करने होंगे।
February 11, 2026 | 07:56 AM IST
एनटीए नीट यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 8 फरवरी से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से मेडिकल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।
February 10, 2026 | 10:52 PM IST
नीट यूजी 2026 में निष्पक्षता में सुधार लाने और पंजीकरण के दौरान फर्जीवाड़े और डुप्लिकेशन को रोकने के लिए एनटीए ने नए आवेदन नियम जारी किए हैं।
February 10, 2026 | 09:47 PM IST
नीट यूजी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में कराई जाएगी।
February 10, 2026 | 07:55 PM IST
नीट यूजी 2026 करेक्शन विंडो लिंक 10 मार्च से 12 मार्च तक सक्रिय किया जाएगा, इस दौरान आवेदक अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे।
February 10, 2026 | 06:37 PM IST
नीट यूजी आवेदन शुल्क 2026 के रूप में सामान्य वर्ग को 1700 रुपये, सामान्य-ईडब्ल्यूएस व ओबीसी-एनसीएल को 1600 रुपये, एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट को 1000 रुपये तथा भारत से बाहर के केंद्रों का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को 9500 रुपये शुल्क देना होगा।
February 10, 2026 | 05:05 PM IST
एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण या 2026 में 10+2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
February 10, 2026 | 03:53 PM IST
| कार्यक्रम | विवरण |
|---|---|
परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 |
संचालन निकाय | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) |
पंजीकरण प्रारंभ तिथि | 8 फरवरी, 2026 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक) |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
आवेदन सुधार विंडो | 10 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक |
NEET UG 2026 परीक्षा तिथि | 3 मई, 2026 |
परीक्षा की अवधि | 180 मिनट (3 घंटे) |
परीक्षा का समय | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार) |
परीक्षा का तरीका | कलम और कागज (ऑफ़लाइन) |
परिणाम घोषणा | जून 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in / nta.ac.in |
February 10, 2026 | 02:33 PM IST
नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 8 फरवरी से शुरू है और 8 मार्च, 2026 को समाप्त हो जाएगी।
February 10, 2026 | 01:45 PM IST

February 10, 2026 | 01:07 PM IST
February 10, 2026 | 12:39 PM IST
February 10, 2026 | 11:12 AM IST
नीट यूजी आवेदन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल है:
February 10, 2026 | 10:16 AM IST
नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
February 10, 2026 | 07:53 AM IST
भारत के बाहर NEET UG 2026 परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों को 9,500 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा, जो सभी श्रेणियों पर लागू होगा।
February 9, 2026 | 10:48 PM IST
नीट यूजी 2026 रजिल्ट्रेशन लिंक neet.nta.nic.in पर सक्रिय है। नीट आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण करना, ऑनलाइन फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान चरण शामिल है।
February 9, 2026 | 09:02 PM IST
February 9, 2026 | 07:57 PM IST
एमबीबीएस और बीडीएस जैसे स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी परीक्षा 2026 ऑफलाइन ( पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।
February 9, 2026 | 07:02 PM IST
एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण या 2026 में 10+2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं
February 9, 2026 | 06:19 PM IST
नवीनतम अपडेट के अनुसार, नीट यूजी 2026 ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को लाइव फोटो खींचना और आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य हो गया है।
February 9, 2026 | 04:52 PM IST
एनटीए ने नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू कर दी है और आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च (रात 9 बजे) निर्धारित की गई है।
February 9, 2026 | 03:43 PM IST
छात्रों को पहचान सत्यापन के लिए आधार आधारित Ekyc की आवश्यकता है। आवेदन जमा करने के दौरान एक लाइव फोटो खींची जानी चाहिए, जिसकी तुलना आधार कार्ड की फोटो से की जाएगी।
February 9, 2026 | 03:03 PM IST
कक्षा 12वीं की परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण या परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। श्रेणी के अनुसार न्यूनतम पीसीबी अंक आवश्यक हैं।
February 9, 2026 | 01:42 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) आवेदन पत्र भरने के लिए नए आवेदन नियम जारी किए हैं।
February 9, 2026 | 12:53 PM IST
नीट यूजी आवेदन शुल्क 2026 के रूप में सामान्य वर्ग को 1700 रुपये, सामान्य-ईडब्ल्यूएस व ओबीसी-एनसीएल को 1600 रुपये, एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट को 1000 रुपये तथा भारत से बाहर के केंद्रों का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को 9500 रुपये शुल्क देना होगा।
February 9, 2026 | 11:42 AM IST
नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर, 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए।
February 9, 2026 | 10:44 AM IST
नीट यूजी भारत भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, बी.वी.एससी और आयुष कार्यक्रमों जैसे स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 180 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा।
February 9, 2026 | 10:25 AM IST
February 9, 2026 | 09:16 AM IST
NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा विभिन्न भारतीय भाषाओं में होगी। आवेदन करते समय छात्र निम्नलिखित माध्यमों में से किसी एक को चुन सकते हैं - असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
February 9, 2026 | 08:21 AM IST
NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च है। परीक्षा के लिए आवेदन करने का लिंक neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी।
February 8, 2026 | 07:25 PM IST
February 8, 2026 | 05:56 PM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एटीए की आधिकारिक एक्स हैंडल @NTA_Exams है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

February 8, 2026 | 05:03 PM IST
(इमेज-आधिकारिक नोटिस/ एनटीए)
February 8, 2026 | 04:25 PM IST
नीट यूजी प्रवेश परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल परीक्षा है, जिसका आयोजन एनटीए द्वारा प्रत्येक वर्ष एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
February 8, 2026 | 03:28 PM IST
February 8, 2026 | 03:25 PM IST
नीट यूजी 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 मार्च (रात 9 बजे) है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नीट यूजी करेक्शन विंडो 2026 सक्रिय की जाएगी।
February 8, 2026 | 03:25 PM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों के लिए आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh