NIFT 2026 Correction Window: निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम एप्लीकेशन फॉर्म में आज से करें सुधार, अंतिम तिथि 22 जनवरी
Abhay Pratap Singh | January 21, 2026 | 10:33 AM IST | 1 min read
एनआईएफटीईई 2026 फॉर्म में आवेदकों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता और हस्ताक्षर जैसे विवरणों में परिवर्तन की अनुमति नहीं दी गई है।
eBook guides NIFT Situation Test aspirants with exam pattern, past questions, model-making skills, material handling, time management, and expert tips.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो 21 जनवरी को खोल दी है। निफ्ट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अपने आवेदन में 22 जनवरी (रात 11:50 बजे) तक बदलाव कर सकते हैं।
NIFT 2026 Memory-Based Questions with Solutions: GAT | GAT + CAT
NIFT Situation Test: Preparation Tips | PYQ
Don't Miss: NIFT Past 5 Years Cut Off (2021-25)
एनआईएफटीईई 2026 फॉर्म में आवेदकों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता (स्थाई एवं वर्तमान) और हस्ताक्षर में परिवर्तन की अनुमति नहीं दी गई है। अभ्यर्थी का नाम/ पिता का नाम/ माता का नाम में से किसी एक फील्ड में सुधार कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा राज्य व शहर में बदलाव की अनुमति है।
नोटिस के अनुसार, कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं या समकक्ष, स्नातक व स्नातकोत्तर (यदि लागू हो) विवरणों तथा जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी और कार्यक्रम (प्रोग्राम) में संपादन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार अपना कार्यक्रम जोड़ या बदल सकते हैं। इस दौरान अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
एनटीए ने बताया कि इन क्षेत्रों में सुधार केवल अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने के बाद ही लागू होगा। अभ्यर्थियों को निफ्ट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में सुधार करने का केवल एक ही अवसर दिया जाएगा। निफ्ट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्कता होगी।
निफ्ट 2026 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 8 फरवरी, 2026 को विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NIFTEE 2026 फेज 1 का आयोजन करेगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)/ पेपर आधारित परीक्षा (PBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सुधार बहुत सावधानीपूर्वक करें क्योंकि उन्हें आगे सुधार का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in और https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाने की सलाह दी जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें