Trusted Source Image

UP Police SI, ASI Recruitment 2025: यूपी पुलिस एसआई-एएसआई एप्लीकेशन करेक्शन का कल आखिरी दिन

Saurabh Pandey | January 21, 2026 | 09:55 AM IST | 2 mins read

यूपी पुलिस एसआई-एएसआई पदों के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को इन सभी चरणों को पास करना अनिवार्य होता है।

यूपी पुलिस एसआई-एएसआई एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 22 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी पुलिस एसआई-एएसआई एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 22 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की तरफ से पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपना आवेदन पत्र जमा कर दिया है, वे अब अपने आवेदन पत्र में यदि कोई त्रुटि हुई हो, तो उसे सुधार सकते हैं।

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया 20 जनवरी से चल रही है, उम्मीदवारों के पास 22 जनवरी सुबह 6 बजे से अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां सुधारने का मौका है। यह सुधार विंडो एक बार के लिए है।

UP Police SI, ASI Recruitment 2025: आवेदन करेक्शन नोटिस

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों द्वारा बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर इस निमित्त दिए गए लिंक apply.upprpb.in पर जाकर रजिस्टर्ड अकाउंट क्रेडेंशियल अथवा आधार आईडी अथवा डिजीलॉकर के माध्यम से अपने अकाउंट में लॉगिन करके उसमें दिए गये Application History के Modify Details टैब / सेक्शन में जाकर अपने विवरण में संशोधन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में ओटीआर से प्राप्त किए गए विवरण तथा अपलोडेड फोटो को संशोधित नहीं कर सकेंगे।

भर्ती बोर्ड की तरफ से आगे कहा गया है कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए मात्र एक अवसर प्रदान किया गया है। इसलिए संशोधित आवेदन पत्र अंतिम रूप से "अपडेट" किए जाने से पहले प्रत्येक खंड के अन्तर्गत अपना विवरण पूरी सावधानी से दर्ज एवं चेक कर लें। एक बार संशोधित आवेदन पत्र अपडेट करने के बाद आप दर्ज किए गए विवरण में कोई संशोधन नहीं कर पाएंगे तथा दोबारा संशोधन का कोई अवसर उपलब्ध नहीं होगा।

Also read RSSB DEO DV Schedule 2025: आरएसएसबी डाटा एंट्री ऑपरेटर डीवी शेड्यूल जारी, चयनित अभ्यर्थियों की सूची जांचें

UP Police SI, ASI Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 537 रिक्तियों को भरा जाएगा। कुल पदों में से 112 पद एसआई कॉन्फिडेंशियल, 311 पद एएसआई क्लर्क और 114 पद एएसआई अकाउंट्स के लिए आरक्षित हैं।

UP Police SI, ASI Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस एसआई-एएसआई पदों के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को इन सभी चरणों को पास करना अनिवार्य होता है।

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  4. दस्तावेज़ सत्यापन
  5. मेडिकल टेस्ट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications