NEET Exam Cancelled 2026 Live: नीट यूजी परीक्षा रद्द; ऑफिसियल नोटिस जारी, नई डेट जल्द
Saurabh Pandey | May 14, 2026 | 07:57 AM IST | 11 mins read
एसओजी ने अब तक 20 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक 'गेस पेपर' में लगभग 140-150 सवाल असली परीक्षा से मेल खाते पाए गए हैं।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Nowनई दिल्ली : एनटीए द्वारा 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने के आरोपों के बाद, सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। एनटीए ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों (law enforcement agencies) से प्राप्त इनपुट से यह साबित हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा भंग हुई थी, जिसे बनाए रखना संभव नहीं है।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
इसी के मद्देनजर, भारत सरकार ने अब इस पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है। CBI अब इस कथित पेपर लीक और धांधली के पीछे छिपे सिंडिकेट की व्यापक जांच करेगी। NTA ने जांच में पूरी तरह से सहयोग करने और सभी दस्तावेज ब्यूरो को सौंपने का भरोसा दिया है।
राजस्थान एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) विशाल बंसल कहते हैं कि नीट परीक्षा को लेकर फैली विभिन्न गलतफहमियों के संबंध में, मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि लगभग 410 प्रश्नों वाली एक गेस पेपर पुस्तिका है।
बताया जा रहा है कि यह गेस पेपर विद्यार्थियों के बीच काफी पहले से ही प्रसारित हो रहा था; यह परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक विद्यार्थियों तक पहुंचना शुरू हो गया था। इसलिए, हमारी जांच वर्तमान में इस बात पर केंद्रित है कि क्या इस गेस पेपर के आधार पर कोई धोखाधड़ी या आपराधिक गतिविधि हुई है। हम इस मामले की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं और वर्तमान में जांच प्रक्रिया में लगे हुए हैं। अभी तक हमने किसी भी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं की है।"
राजस्थान एसओजी की जांच जारी
नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला ऑनलाइन खूब चर्चा में है, वहीं कई मेडिकल उम्मीदवारों को समझ नहीं आ रहा कि इस जांच का NEET UG 2026 पर क्या असर पड़ेगा। अधिकारियों ने अभी तक किसी भी लीक की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि राजस्थान एसओजी प्रश्नपत्र, कोचिंग सामग्री, टेलीग्राम ग्रुप और संदिग्ध अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहा है
May 14, 2026 | 07:57 AM IST
Re-NEET date soon
एनटीए नीट यूजी 2026 परीक्षा की नई तिथियां जल्द जारी करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की एवबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
May 13, 2026 | 10:53 PM IST
NEET 2026 Paper Leak: 'आंदोलन की भाषा समझती है सरकार'
केजरीवाल ने कहा, "जो लोग ठीक से एक परीक्षा भी आयोजित नहीं करवा सकते, वे सरकार कैसे चलाएंगे? यह पूरी तरह से मिलीभगत का मामला है। यह सरकार केवल 'आंदोलन' की भाषा समझती है, मैं परीक्षार्थियों के साथ खड़ा हूं।"
May 13, 2026 | 09:38 PM IST
NEET UG Exam Paper Leak 2026: आरोपियों को हिरासत में लिया गया
एजेंसी ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिन्हें राज्य पुलिस ने पेपर लीक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया। नासिक जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने सीबीआई की 'ट्रांजिट रिमांड' पर भेज दिया है।
May 13, 2026 | 08:17 PM IST
NEET UG Exam Paper Leak 2026: सीबीआई ने एनटीए मुख्यालय का दौरा किया
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बुधवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के मुख्यालय का दौरा किया जहां उसने नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
May 13, 2026 | 07:00 PM IST
neet exam cancelled 2026: छात्रों को नहीं देनी होगी दोबारा फीस
छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मई 2026 चक्र के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनका डेटा और उम्मीदवारी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को न तो दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा और न ही कोई नई परीक्षा फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस को वापस (Refund) कर दिया जाएगा और नई परीक्षा का पूरा खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।
May 13, 2026 | 06:46 PM IST
neet paper cancelled: छात्रों के हित में लिया गया फैसला
एजेंसी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि परीक्षा दोबारा कराने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को काफी असुविधा होगी, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली के प्रति जनता के भरोसे को बचाने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था। एनटीए का मानना है कि परीक्षा रद्द न करना छात्रों के भविष्य और इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता के लिए अधिक हानिकारक साबित हो सकता था।
May 13, 2026 | 05:40 PM IST
राजस्थान पुलिस ने आरके कंसल्टेंसी से की पूछताछ
राजस्थान पुलिस ने सीकर में राकेश मांडवारिया से पूछताछ के बाद जांच शुरू की, जो कोचिंग केंद्रों के गढ़ सीकर में करियर मार्गदर्शन केंद्र आरके कंसल्टेंसी चलाते हैं। पुलिस को संदेह है कि यह कंसल्टेंसी ही वह प्रमुख केंद्र थी जहां से कथित तौर पर "अनुमानित प्रश्नपत्र" परीक्षा से पहले NEET उम्मीदवारों के बीच प्रसारित किए गए थे।
May 13, 2026 | 04:49 PM IST
नीट पेपर लीक की जांच जारी
NEET UG 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच अब राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के दो भाइयों पर केंद्रित हो गई है। जांचकर्ता जयपुर से लेकर सीकर और गुरुग्राम तक फैले एक कथित धन लेन-देन के सिलसिले का पता लगा रहे हैं।
May 13, 2026 | 03:54 PM IST
न्यायिक सुपरविजन में परीक्षा कराने की मांग
अधिवक्ता तन्वी दुबे के माध्यम से दायर इस याचिका में केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि एनटीए को हटाकर उसके स्थान पर एक अधिक "मजबूत, तकनीकी रूप से एडवांस्ड और स्वायत्त निकाय (Autonomous Body)" का गठन किया जाए। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि NEET-UG 2026 की परीक्षा को रद्द कर इसे न्यायिक सुपरविजन के तहत नए सिरे से आयोजित किया जाए, ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे।
May 13, 2026 | 03:01 PM IST
मेडिकल एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार
स्नातक (UG) चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के संचालन में “प्रणालीगत विफलता” का आरोप लगाते हुए एक मेडिकल एसोसिएशन ने उच्चतम न्यायालय (SC) में याचिका दायर की है और परीक्षा प्रणाली में सुधार का अनुरोध किया है।
May 13, 2026 | 01:58 PM IST
हाई-पावर्ड मॉनिटरिंग कमेटी बनाने की मांग
FAIMA ने मांग की है कि जब तक एक नई स्वतंत्र परीक्षा संस्था का गठन नहीं हो जाता, तब तक एक 'हाई-पावर्ड मॉनिटरिंग कमेटी' बनाई जाए। इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश करें और इसमें साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ व फॉरेंसिक वैज्ञानिकों को भी शामिल किया जाए। यह कमेटी न्यायिक निगरानी में NEET-UG 2026 के दोबारा आयोजन की देख-रेख करेगी।
May 13, 2026 | 12:40 PM IST
डिजिटल लॉक और सीबीटी मॉडल का प्रस्ताव
परीक्षा प्रणाली में भविष्य में सेंधमारी रोकने के लिए याचिका में तकनीकी बदलावों पर जोर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि प्रश्नपत्रों के लिए 'डिजिटल लॉकिंग' प्रणाली अपनाई जाए। साथ ही, पेपर लीक के जोखिम को कम करने के लिए पेन-पेपर मोड को खत्म कर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मॉडल पर स्विच करने का निर्देश देने की अपील की गई है, जिससे भौतिक रूप से पेपर के परिवहन (Chain-of-custody) के दौरान होने वाले रिस्क को खत्म किया जा सके।
May 13, 2026 | 11:56 AM IST
सीबीआई से स्टेटस रिपोर्ट और पारदर्शिता की मांग
याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि वह सीबीआई को चार सप्ताह के भीतर जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दे। इसमें पहचाने गए नेटवर्क, की गई गिरफ्तारियों, आरोपित व्यक्तियों और अभियोजन की प्रगति का पूरा विवरण मांगा गया है। इसके अलावा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विसंगतियों का पता लगाने के लिए सेंटर-वाइज रिजल्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की गई है, ताकि किसी विशेष परीक्षा केंद्र पर हुई गड़बड़ी को आसानी से पहचाना जा सके।
May 13, 2026 | 10:58 AM IST
NEET UG 2026 Canceled: नीट यूजी परीक्षा रद्द
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। 10 मई की प्रेस रिलीज के बाद, केंद्रीय एजेंसियों से मिली रिपोर्ट और स्वतंत्र जांच के आधार पर भारत सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस पूरी परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
May 13, 2026 | 09:50 AM IST
NEET 2026 Result Date Delayed: नीट री-एग्जाम जल्द
जांच एजेंसियों द्वारा कथित पेपर लीक की जानकारी साझा किए जाने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। नीट री-एग्जाम 2026 डेट जल्द जारी की जाएगी।
May 13, 2026 | 07:53 AM IST
NEET UG Cancelled 2026: एनटीए जल्द ही परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा करेगा
एनटीए ने 3 मई को आयोजित होने वाली एनईटी यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए नई तिथियां जल्द जारी की जाएगी।
May 12, 2026 | 11:00 PM IST
NEET Re-Exam 2026: नीट री-एग्जाम डेट की घोषणा जल्द
परीक्षा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। छात्रों के लिए राहत की एक और बड़ी खबर यह है कि एनटीए परीक्षा शुल्क वापस लौटाएगा। जिन छात्रों ने फीस जमा की थी, उन्हें पूरी राशि वापस की जाएगी।
May 12, 2026 | 10:26 PM IST
Re-NEET Exam Date 2026: शेड्यूल अगले सात से दस दिनों के भीतर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कहा कि रद्द की गई NEET-UG 2026 परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का शेड्यूल अगले सात से दस दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाएगा।
May 12, 2026 | 10:03 PM IST
NEET Re-Exam Date 2026: बिना नए रजिस्ट्रेशन के होगी परीक्षा
नीट यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद, परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अच्छी खबर यह है कि छात्रों को नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
May 12, 2026 | 08:25 PM IST
NEET UG 2026 Cancellation: गड़बड़ी को जानबूझकर छिपाने की कोशिश
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार ने एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में गड़बड़ी को जानबूझकर छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।
May 12, 2026 | 07:02 PM IST
neet exam cancelled 2026: छात्रों को नहीं देनी होगी दोबारा फीस
छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मई 2026 चक्र के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनका डेटा और उम्मीदवारी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को न तो दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा और न ही कोई नई परीक्षा फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस को वापस (Refund) कर दिया जाएगा और नई परीक्षा का पूरा खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।
May 12, 2026 | 06:00 PM IST
परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता से समझौता
एजेंसी ने बताया कि यह निर्णय केंद्रीय एजेंसियों द्वारा साझा की गई जानकारियों और कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा दिए गए निष्कर्षों की समीक्षा के बाद लिया गया है। एनटीए द्वारा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से जारी लेटेस्ट बयान के अनुसार, जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों से संकेत मिलता है कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता से समझौता किया गया था और इसलिए इसे "स्वीकार नहीं किया जा सकता था"।
May 12, 2026 | 05:22 PM IST
CBI करेगी पेपर लीक की गहन जांच
एनटीए ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों (law enforcement agencies) से प्राप्त इनपुट से यह साबित हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा भंग हुई थी, जिसे बनाए रखना संभव नहीं है। इसी के मद्देनजर, भारत सरकार ने अब इस पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है। CBI अब इस कथित पेपर लीक और धांधली के पीछे छिपे सिंडिकेट की व्यापक जांच करेगी। NTA ने जांच में पूरी तरह से सहयोग करने और सभी दस्तावेज ब्यूरो को सौंपने का भरोसा दिया है।
May 12, 2026 | 05:00 PM IST
neet paper cancelled: छात्रों के हित में लिया गया फैसला
एजेंसी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि परीक्षा दोबारा कराने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को काफी असुविधा होगी, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली के प्रति जनता के भरोसे को बचाने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था। एनटीए का मानना है कि परीक्षा रद्द न करना छात्रों के भविष्य और इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता के लिए अधिक हानिकारक साबित हो सकता था।
May 12, 2026 | 04:01 PM IST
आधिकारिक सूचनाओं पर ही करें भरोसा
एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। परीक्षा की नई तारीखों और दोबारा जारी होने वाले एडमिट कार्ड के संबंध में सभी जानकारियां केवल एनटीए के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट के माध्यम से ही साझा की जाएंगी।
May 12, 2026 | 02:42 PM IST
CBI inquiry NEET 2026: नीट परीक्षा 2026 रद्द
May 12, 2026 | 02:00 PM IST
neet exam cancelled 2026: छात्रों को नहीं देनी होगी दोबारा फीस
छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मई 2026 चक्र के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनका डेटा और उम्मीदवारी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को न तो दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा और न ही कोई नई परीक्षा फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस को वापस (Refund) कर दिया जाएगा और नई परीक्षा का पूरा खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।
May 12, 2026 | 01:31 PM IST
एनटीए ने जारी किया नोटिस
May 12, 2026 | 01:00 PM IST
neet exam cancelled 2026: हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको परीक्षा रद्द होने या दोबारा होने वाली परीक्षा के संबंध में कोई स्पष्टीकरण चाहिए, तो आप सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं:
- ईमेल - neet-ug@nta.ac.in
- हेल्पलाइन नंबर- 011-40759000
- 011-69227700
- आधिकारिक वेबसाइट- exams.nta.ac.in/NEET
May 12, 2026 | 12:46 PM IST
CBI करेगी पेपर लीक की गहन जांच
एनटीए ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों (law enforcement agencies) से प्राप्त इनपुट से यह साबित हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा भंग हुई थी, जिसे बनाए रखना संभव नहीं है। इसी के मद्देनजर, भारत सरकार ने अब इस पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है। CBI अब इस कथित पेपर लीक और धांधली के पीछे छिपे सिंडिकेट की व्यापक जांच करेगी। NTA ने जांच में पूरी तरह से सहयोग करने और सभी दस्तावेज ब्यूरो को सौंपने का भरोसा दिया है।
May 12, 2026 | 12:43 PM IST
neet 2026 paper cancel
May 12, 2026 | 12:38 PM IST
NEET UG 2026 Canceled: नीट यूजी परीक्षा रद्द
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। 10 मई की प्रेस रिलीज के बाद, केंद्रीय एजेंसियों से मिली रिपोर्ट और स्वतंत्र जांच के आधार पर भारत सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस पूरी परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
May 12, 2026 | 12:30 PM IST
राजस्थान एसओजी के एडीजी का बयान
राजस्थान एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) विशाल बंसल कहते हैं कि नीट परीक्षा को लेकर फैली विभिन्न गलतफहमियों के संबंध में, मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि लगभग 410 प्रश्नों वाली एक गेस पेपर पुस्तिका है। इन 410 प्रश्नों में से, आरोप है कि लगभग 120 प्रश्न वास्तव में परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में आए थे।
May 12, 2026 | 12:10 PM IST
NEET UG 2026: 20 से अधिक लोग हिरासत में
एसओजी ने अब तक 20 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक 'गेस पेपर' में लगभग 140-150 सवाल असली परीक्षा से मेल खाते पाए गए हैं।
May 12, 2026 | 11:42 AM IST
नीट यूजी परीक्षा कब हुई थी?
नीट यूजी परीक्षा 3 मई को भारत और विदेशों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की गई, जिसमें 22 लाख से अधिक छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी।
May 12, 2026 | 11:26 AM IST
NEET-UG 2026: पेपर लीक में हिरासत
एसओजी ने 20 से अधिक संदिग्धों को राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, जयपुर और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों से हिरासत में लिया है। इनमें कुछ छात्र (NEET अभ्यर्थी) भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर पेपर खरीदा था।
May 12, 2026 | 11:05 AM IST
NEET-UG 2026 पेपर लीक में गिरफ्तारियां
नीट यूजी कथित पेपर लीक मामले में अब तक 5 मुख्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सबसे बड़ी गिरफ्तारी मास्टरमाइंड राकेश कुमार (सीकर स्थित करियर काउंसलर) की हुई है, जिसे उत्तराखंड के देहरादून से पकड़ा गया।
May 12, 2026 | 11:01 AM IST
NEET-UG 2026: नीट यूजी पेपर लीक मामला
एनटीए द्वारा 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने के आरोपों के बाद, परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा कि वह कथित अनियमितताओं के संबंध में राजस्थान विशेष अभियान समूह (SOG) द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्टों से अवगत है। एनटीए ने कहा कि हम उम्मीदवारों से अनुरोध करते हैं कि वे जांच एजेंसियों को अपना काम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय दें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल