Trusted Source Image

NEET UG Paper Leak 2026: नीट अब परीक्षा नहीं, नीलामी बन चुकी है, हम मिलकर इसे बदलेंगे - राहुल गांधी

Abhay Pratap Singh | May 12, 2026 | 07:56 AM IST | 2 mins read

बता दें कि एनटीए ने NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है और जल्द ही उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड किए जाने की संभावना है।

Back

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
कांग्रेस सांसद ने बताया - 10 साल में 89 पेपर लीक हुए और 48 बार दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक एक्स/ राहुल गांधी)
कांग्रेस सांसद ने बताया - 10 साल में 89 पेपर लीक हुए और 48 बार दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक एक्स/ राहुल गांधी)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई को आयोजित नीट यूजी (NEET UG) 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, नीट अब परीक्षा नहीं, नीलामी बन चुकी है।

सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने कहा, “नीट 2026 के पेपर लीक की खबर सुनी। परीक्षा नहीं - नीट अब नीलामी है। कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले व्हाट्सएप पर बिक रहे थे।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, 22 लाख से अधिक बच्चे साल भर रात-रात भर आँखें जलाकर पढ़ते रहे और एक रात में उनका भविष्य बाजार में सरेआम नीलाम हो गया। यह पहली बार नहीं है। 10 साल में 89 पेपर लीक हुए और 48 बार दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। हर बार वही वादे और फिर वही खामोशी।

Also readNEET UG 2026 Answer Key: नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की neet.nta.nic.in पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें

उन्होंने आगे कहा, “मोदी जी, जब आप अपनी हर नाकामी का बिल जनता पर डालते हैं, तो गरीब के बच्चों का भविष्य भी उसी बिल में आता है। 22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है और मोदी सरकार से बड़ा खतरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं।”

एक्स पोस्ट में लिखा, मैं भारत के युवा के साथ हूं। यह वक्त बेहद मुश्किल है, मैं जानता हूं। लेकिन यह व्यवस्था ऐसे नहीं रहेगी। हम मिलकर इसे बदलेंगे। बता दें कि एनटीए ने नीट 2026 प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है और जल्द ही उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड किए जाने की संभावना है।

अधिकारियों ने अभी तक पेपर लीक की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि राजस्थान एसओजी प्रश्नपत्र, कोचिंग सामग्री, टेलीग्राम ग्रुप और संदिग्ध अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। कथित तौर पर परीक्षा से पहले 400 से अधिक प्रश्नों का एक सेट प्रसारित होता मिला है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications