NEET Exam Cancelled 2026 : नीट यूजी परीक्षा रद्द, दोबारा होगा एग्जाम, सीबीआई को सौंपी गई जांच

Saurabh Pandey | May 12, 2026 | 12:44 PM IST | 2 mins read

एनटीए ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों (law enforcement agencies) से प्राप्त इनपुट से यह साबित हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा भंग हुई थी, जिसे बनाए रखना संभव नहीं है। इसी के मद्देनजर, भारत सरकार ने अब इस पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है।

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
सीबीआई अब इस कथित पेपर लीक और धांधली के पीछे छिपे सिंडिकेट की व्यापक जांच करेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। 10 मई की प्रेस रिलीज के बाद, केंद्रीय एजेंसियों से मिली रिपोर्ट और स्वतंत्र जांच के आधार पर भारत सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस पूरी परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

एनटीए ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों (law enforcement agencies) से प्राप्त इनपुट से यह साबित हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा भंग हुई थी, जिसे बनाए रखना संभव नहीं है। इसी के मद्देनजर, भारत सरकार ने अब इस पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है।

सीबीआई अब इस कथित पेपर लीक और धांधली के पीछे छिपे सिंडिकेट की व्यापक जांच करेगी। एनटीए ने जांच में पूरी तरह से सहयोग करने और सभी दस्तावेज ब्यूरो को सौंपने का भरोसा दिया है।

neet paper cancelled: छात्रों के हित में लिया गया फैसला

एजेंसी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि परीक्षा दोबारा कराने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को काफी असुविधा होगी, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली के प्रति जनता के भरोसे को बचाने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था। एनटीए का मानना है कि परीक्षा रद्द न करना छात्रों के भविष्य और इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता के लिए अधिक हानिकारक साबित हो सकता था।

neet exam cancelled 2026: छात्रों को नहीं देनी होगी दोबारा फीस

छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मई 2026 चक्र के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनका डेटा और उम्मीदवारी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को न तो दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा और न ही कोई नई परीक्षा फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस को वापस (Refund) कर दिया जाएगा और नई परीक्षा का पूरा खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।

Also read NEET Exam Cancelled 2026 Live: नीट यूजी परीक्षा रद्द; ऑफिसियल नोटिस जारी, नई डेट जल्द

आधिकारिक सूचनाओं पर ही करें भरोसा

एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। परीक्षा की नई तारीखों और दोबारा जारी होने वाले एडमिट कार्ड के संबंध में सभी जानकारियां केवल एनटीए के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट के माध्यम से ही साझा की जाएंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]