Central Bank SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती की लास्ट डेट कल, आवेदन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | February 2, 2026 | 01:13 PM IST | 2 mins read

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए आवेदन जमा करते समय उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देने के लिए एक केंद्र का चयन करना होगा। यदि अधिसूचित केंद्र पर पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो उस केंद्र को पास के किसी अन्य केंद्र में मिला दिया जाएगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का वेटेज अनुपात 70:30 होगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल 3 फरवरी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I) और विदेशी मुद्रा अधिकारी के लिए अधिकतम आयु सीमा 25-35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदनारों को बैंक के भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या जानें

पद
स्केल
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अन्य पिछड़ा वर्ग
आर्थिक रूप से कमजोर
अनारक्षित
कुल
विदेशी मुद्रा अधिकारी (Foreign Exchange Officer)
III
7
3
13
5
22
50
विपणन अधिकारी (Marketing Officer)
I
45
22
81
30
122
300
कुल पद

52
25
94
35
144
350

Central Bank SO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
राशि
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / PwBD (दिव्यांगजन) / महिला उम्मीदवार
175 रुपये (केवल सूचना शुल्क)
अन्य सभी उम्मीदवार
850 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क)

Also read IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 8 फरवरी तक बढ़ी

Central Bank SO Recruitment 2026: परीक्षा तिथि

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि फरवरी/मार्च 2026 है। हालांकि, इसकी सूचना परीक्षा केंद्र/स्थान के साथ कॉल लेटर में ऑनलाइन परीक्षा की तिथि से काफी पहले दे दी जाएगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।

Central Bank SO Recruitment 2026: परीक्षा पासिंग मार्क्स

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस के लिए 50% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन वर्ग के लिए 45% होंगे।

इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू के लिए उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% होंगे। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का वेटेज अनुपात 70:30 होगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए आवेदन जमा करते समय उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देने के लिए एक केंद्र का चयन करना होगा। यदि अधिसूचित केंद्र पर पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो उस केंद्र को पास के किसी अन्य केंद्र में मिला दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]