Trusted Source Image

HPSC HCS Recruitment 2026: हरियाणा सिविल सेवा भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 6 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण

Saurabh Pandey | February 2, 2026 | 10:58 AM IST | 2 mins read

एचपीएससी एचसीएस 2026 भर्ती के तहत कुल 102 रिक्तियों की घोषणा की गई है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल हैं।

एचपीएससी एचसीएस मेंस परीक्षा में पारंपरिक (निबंध) प्रकार के छह प्रश्नपत्र होंगे, जिनमें से प्रत्येक की अवधि तीन घंटे होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एचपीएससी एचसीएस मेंस परीक्षा में पारंपरिक (निबंध) प्रकार के छह प्रश्नपत्र होंगे, जिनमें से प्रत्येक की अवधि तीन घंटे होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) 2026 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 6 फरवरी से 26 फरवरी, 2026 तक एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा सिविल सेवा भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 1 जनवरी, 2026 तक 42 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

HPSC HCS 2026 Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

एचपीएससी एचसीएस 2026 भर्ती के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

HPSC HCS 2026 Recruitment: आवेदन शुल्क

एचपीएससी एचसीएस 2026 भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, महिला और पीएच/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

HPSC HCS 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण

उम्मीदवारों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी के आधार पर, लिखित परीक्षा के प्रारंभ होने से काफी पहले ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hpsp.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। कोई भी एडमिट कार्ड डाक द्वारा अलग से नहीं भेजा जाएगा।

HPSC HCS 2026 Exam: परीक्षा कार्यक्रम

एचपीएससी एचसीएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल, 2026 को निर्धारित है, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू अगस्त और सितंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

Also read EMRS Result 2026: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एसएसई टियर 1 का परिणाम nests.tribal.gov.in पर जारी, डाउलोड करें

HPSC HCS 2026 Exam: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के (बहुविकल्पीय) होंगे और प्रत्येक प्रश्न पत्र दो घंटे की अवधि का होगा। दोनों प्रश्न पत्र द्विभाषी होंगे, अर्थात् अंग्रेजी और हिंदी में होंगे।

परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई (0.25) अंक काटे जाएंगे। द्वितीय प्रश्न पत्र सिविल सेवा योग्यता परीक्षा, एक क्वालीफाइंग परीक्षा होगी, जिसके लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 33% निर्धारित हैं।

एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम केवल प्रथम प्रश्न पत्र में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा, बशर्ते कि उम्मीदवार ने सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (द्वितीय प्रश्न पत्र) में 33% अंक प्राप्त किए हों।

प्रश्न पत्र
विषय
कुल अंक
प्रश्न पत्र - I
सामान्य अध्ययन (General Studies)
100 अंक
प्रश्न पत्र - II
सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)
100 अंक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications