Trusted Source Image

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 8 फरवरी तक बढ़ी

Saurabh Pandey | February 2, 2026 | 08:49 AM IST | 2 mins read

अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए ओरिजनल पासिंग सर्टिफिकेट/मार्कशीट चयन केंद्र द्वारा अपने पास नहीं रखी जाएंगी। विस्तृत सत्यापन पूरा होने पर इन्हें उम्मीदवारों को लौटा दिया जाएगा। मार्कशीट की इंटरनेट कॉपी स्वीकार्य नहीं है।

मोबाइल स्नैपशॉट/फोटो से प्राप्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों का प्रिंटआउट स्वीकार नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
मोबाइल स्नैपशॉट/फोटो से प्राप्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों का प्रिंटआउट स्वीकार नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अग्निवीर वायु भर्ती सत्र 01/2027 के लिए आवेदन करने की आखिरी समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार अग्निपथ योजना के तहत अब 8 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी, 2006 और 1 जुलाई, 2009 के बीच होना चाहिए। नामांकन की तिथि पर ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

IAF Agniveer Vayu Intake Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये + 18% जीएसटी है, जबकि एससी, एसटी के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये + 18% जीएसटी है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

IAF Agniveer Vayu Intake Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

साइंस सब्जेक्ट के उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।

साइंस के अलावा अन्य उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए।

डिप्लोमा धारक: इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स, आदि) में 3 वर्षीय डिप्लोमा, जिसमें 50% अंक हों, भी पात्र हैं।

IAF Agniveer Vayu Intake Recruitment 2026: फिजिकल स्टैंडर्ड

पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 152 सेमी है। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 152 सेमी है। उत्तर पूर्वी या उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी होगी। वहीं लक्षद्वीप के उम्मीदवारों के मामले में न्यूनतम ऊंचाई 150 सेमी होगी।

Also read AFCAT 1 Answer Key 2026: एएफसीएटी 1 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट afcat.edcil.co.in पर जारी, डाउनलोड करें

IAF Agniveer Vayu Intake Recruitment 2026: सेवा निधि पैकेज

वर्ष
अनुकूलित मासिक पैकेज (Customised Package)
हाथ में आने वाली राशि (In Hand - 70%)
अग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदान (30%)
भारत सरकार द्वारा कॉर्पस फंड में योगदान
प्रथम वर्ष
₹30,000/-
₹21,000/-
₹9,000/-
₹9,000/-
द्वितीय वर्ष
₹33,000/-
₹23,100/-
₹9,900/-
₹9,900/-
तृतीय वर्ष
₹36,500/-
₹25,550/-
₹10,950/-
₹10,950/-
चतुर्थ वर्ष
₹40,000/-
₹28,000/-
₹12,000/-
₹12,000/-
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications