BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर, सीनियर मैनेजर के 166 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | February 9, 2026 | 02:33 PM IST | 3 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर मैनेजर (एमएसएमई रिलेसनशिप) , सीनियर मैनेजर (क्रेडिट एनालिसिस) और मैनेजर (क्रेडिट एनालिसिस) के पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने BOB/HRM/REC/ADVT/2026/07 के तहत एमएसएमई (MSME) बैंकिंग डिपार्टमेंट के लिए रेगुलर बेसिस पर ह्यूमन रिसोर्स (HR) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 166 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सीनियर मैनेजर (एमएसएमई रिलेसनशिप) के 113 पद, सीनियर मैनेजर (क्रेडिट एनालिसिस) के 19 पद और मैनेजर (क्रेडिट एनालिसिस) के 34 पद शामिल हैं। बीओबी मैनेजर, सीनियर मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू है।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांगजन/ ईएसएम/ डीईएसएम और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। नोटिस में कहा गया कि, कैंडिडेट को नॉन-रिफंडेबल एप्लीकेशन फीस/इंटिमेशन चार्ज देना होगा, भले ही ऑनलाइन टेस्ट हो या न हो और कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाए या न किया जाए।
Bank of Baroda Managerial Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया एवं आवेदन लिंक
बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर, सीनियर मैनेजर चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्रों की जांच, ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक परीक्षण अथवा आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त समझी जाने वाली अन्य किसी परीक्षा को शामिल किया जा सकता है। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के साथ समूह चर्चा या साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
बीओबी सीनियर मैनेजर एवं मैनेजर भर्ती 2026 के लिए अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीओबी करियर्स पोर्टल पर उपलब्ध नोटिफिकेशन की जांच करने की सलाह दी गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए डायरेक्ट लिंक https://bankappsweb.bankofbaroda.bank.in/BOBRECRUITMENT_FEB_MSMER2608825/ है।
Bank of Baroda Manager and Senior Manager Recruitment 2026: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे सारणी में कैंडिडेट बीओबी मैनेजर एंड सीनियर मैनेजर भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | पद का नाम | ग्रेड/ स्केल |
आयु
(1 फरवरी, 2026 तक) |
शैक्षणिक योग्यता |
पदोपरांत अनुभव |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
सीनियर मैनेजर – MSME रिलेशनशिप |
MMG/S-III |
न्यूनतम: 30 अधिकतम: 40 |
अनिवार्य: किसी भी विषय में स्नातक प्राथमिकता: फाइनेंस / मार्केटिंग / सेल्स / बैंकिंग में दो वर्षीय फुल-टाइम MBA / PGDM |
अनिवार्य: बैंक / NBFC / भारत की वित्तीय संस्थाओं में क्रेडिट प्रोसेसिंग / लोन प्रोडक्ट्स की बिक्री में न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव, जिसमें से कम से कम 4 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य प्राथमिकता: MSME क्रेडिट प्रोसेसिंग / MSME लोन बिक्री का अनुभव |
|
2 |
सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट |
MMG/S-III |
न्यूनतम: 29 अधिकतम: 37 |
अनिवार्य: किसी भी विषय में स्नातक प्राथमिकता: CA / CFA / CMA या फाइनेंस में दो वर्षीय फुल-टाइम MBA / PGDM |
अनिवार्य: बैंक / NBFC / भारत की वित्तीय संस्थाओं में क्रेडिट प्रोसेसिंग का न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभवयाRBI द्वारा अनुमोदित रेटिंग एजेंसियों में एनालिस्ट के रूप में न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभवCA / CMA योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक प्राथमिकता: MSME क्रेडिट प्रोसेसिंग का अनुभव |
|
3 |
मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट |
MMG/S-II |
न्यूनतम: 25अ अधिकतम: 34 |
अनिवार्य: किसी भी विषय में स्नातक प्राथमिकता: CA / CFA / CMA या फाइनेंस में दो वर्षीय फुल-टाइम MBA / PGDM |
अनिवार्य: बैंक / NBFC / भारत की वित्तीय संस्थाओं में क्रेडिट प्रोसेसिंग का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभवयाRBI द्वारा अनुमोदित रेटिंग एजेंसियों में एनालिस्ट के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभवCA / CMA योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक प्राथमिकता: MSME क्रेडिट प्रोसेसिंग का अनुभव |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें