Saurabh Pandey | February 9, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश केवल एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा (EMRSST) के आधार पर ही होगा। EMRSST में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा-6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। जो विद्यार्थी 7 फरवरी तक आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 11 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट eklavya.cg.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधारने का मौका दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी 12 फरवरी से 14 फरवरी तक आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश केवल एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा (EMRSST) के आधार पर ही होगा। EMRSST में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
संशोधित विवरण | पूर्व में निर्धारित तिथि | वर्तमान में निर्धारित तिथि |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | दिनांक 07 फरवरी 2026 | 11 फरवरी 2026 |
आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि | दिनांक 08 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 | 12 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 |
प्रवेश परीक्षा की तिथि | 1 मार्च 2026 | 1 मार्च 2026 (रविवार) सुबह 10 बजे से 12 बजे तक (2 घंटे) |
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट 1 मार्च 2026 को आयोजित किया जाना है। ईएमआरएस की तरफ से परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।