AIIMS CET Result 2026: एम्स सीईटी जनवरी सेशन रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | January 29, 2026 | 01:51 PM IST | 2 mins read
एम्स सीईटी 2026 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने जनवरी 2026 सत्र के लिए सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर - कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (SRD-CET) के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से एम्स सीईटी जनवरी सेशन रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
एम्स सीईटी 2026 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एम्स सीईटी रिजल्ट पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर व अन्य विवरण दिए गए हैं। ऐसे कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में परीक्षा 3 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद प्रारंभिक स्क्रीनिंग में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार 15 से 20 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित किया गया। इंटरव्यू के आधार पर प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवार अपनी मेरिट के अनुसार रिजल्ट जांच सकते हैं।
Also read AIIMS 4th CRE Group B, C Result 2026: एम्स सीआरई 4 ग्रुप बी, सी रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी
संस्थान ने एम्स - केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आयुर्वेद संस्थान (AIIMS-CAPFIMS) मैदान गढ़ी, न्यू दिल्ली और एम्स, नई दिल्ली (AIIMS, New Delhi) के परिणाम अलग-अलग पीडीएप में जारी किए हैं। इन कैंडिडेट को ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह आवंटन एम्स नई दिल्ली और AIIMS-CAPFIMS, मैदान गढ़ी के लिए सीटों की स्थिति के अनुसार किया गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक एम्स न्यू दिल्ली की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
AIIMS CET Result 2026 Download Link: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एम्स सीईटी परिणाम 2026 SRD-CET-जनवरी 2026 के लिए जांच सकते हैं:
- एम्स दिल्ली की वेबसाइट https://aiimsexams.ac.in/ पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘रिजल्ट एंड अनाउंसमेंट’ टैब खोजें।
- एम्स सीईटी जनवरी 2026 रिजल्ट नई दिल्ली/ मैदान गढ़ी डाउनलोड करें।
- कैंडिडेट अपना Ctrl +F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें