Trusted Source Image

SBI CBO Notification 2026: एसबीआई सीबीओ नोटिफिकेशन 2273 पदों पर भर्ती के लिए जारी, 18 फरवरी तक करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | January 29, 2026 | 12:53 PM IST | 2 mins read

एसबीआई बैंक सीबीओ भर्ती 2026 के तहत आरक्षित वर्ग के आवेदकों को शुल्क भुगतान में पूरी तरह से छूट दी गई है।

एसबीआई सीबीओ 2026 एग्जाम मार्च महीने (संभावित) में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसबीआई सीबीओ 2026 एग्जाम मार्च महीने (संभावित) में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विज्ञापन संख्या: CRPD/CBO/2025-26/18 के अंतर्गत सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एसबीआई सीबीओ परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू है और 18 फरवरी को समाप्त हो जाएगी।

एसबीआई सीबीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए जनरल/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी को 750 रुपये शुल्क देना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2273 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें 2050 पद रेगुलर वैकेंसी और 223 पद बैकलॉग के शामिल हैं।

SBI CBI Qualification 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (UG) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष योग्यता हो, जिसमें इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री - IDD शामिल हो।
  • मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी एसबीआई बैंक सीबीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक के पास 31 दिसंबर, 2025 तक किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की दूसरी अनुसूची में लिस्टेड किसी भी रीजनल रूरल बैंक में ऑफिसर के तौर पर कम से कम 2 साल का अनुभव हो।

Also readCentral Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क जानें

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 के लिए 31 दिसंबर, 2025 को उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच हो या आवेदक का जन्म 31.12.2004 के बाद और 01.01.1996 से पहले नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन एग्जाम, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और स्थानीय भाषा प्रवीणता टेस्ट चरण शामिल है। एसबीआई सीबीओ 2026 एग्जाम मार्च महीने में आयोजित किया जा सकता है। सीबीटी में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।

पात्रता मानदंड व अधिक जानकारी के लिए एसबीआई सीबीओ नोटिफिकेशन 2026 की जांच एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर कर सकते हैं।

SBI CBO Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसबीआई सीबीओ 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • एसबीआई करियर्स पोर्टल sbi.bank.in/web/careers पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘करंट ओपनिंग’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, ‘सीबीओ - अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, अप्लाई नाउ पर जाएं और पंजीकरण करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications