UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की
Press Trust of India | July 15, 2025 | 11:26 AM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद स्थित गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा उसके ‘लोगो’ का विमोचन भी किया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के तीन विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों की सोमवार (14 जुलाई, 2025) को समीक्षा की। बैठक में तीनों विश्वविद्यालयों मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय और गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति भी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के में कहा गया कि, मुख्यमंत्री ने बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय और मुरादाबाद स्थित गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि इन नवस्थापित विश्वविद्यालयों को केवल शैक्षणिक परिसर न मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस व्यापक दृष्टिकोण का विस्तार समझा जाए जिसमें हर जिले के युवाओं को गुणवत्तापरक, रोजगारपरक और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य समाहित है।
Also read UP: यूपी सरकार ने अयोध्या, गाजियाबाद में दो निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी
सीएम योगी ने निर्माण कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए निर्देश दिए कि पहले चरण में प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन और कुलपति निवास का निर्माण हर हाल में समय से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए तथा दूसरे चरण में छात्रावासों एवं आवासीय भवनों के निर्माण को गति दी जाए।
उन्होंने तीनों विश्वविद्यालयों के सुचारु संचालन के निर्देश देते हुए कहा कि पूर्णकालिक रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक और वित्त नियंत्रक की तैनाती तत्काल की जाए। आगे कहा कि लिपिक संवर्ग की नियुक्ति प्रक्रिया अविलंब आरंभ की जाए, वरना कार्य संचालन प्रभावित होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद स्थित गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा उसके ‘लोगो’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में कहा कि अगले तीन दिन के भीतर पद सृजन की प्रक्रिया पूरी कर विज्ञापन जारी किया जाए और चयन की काम शीघ्र प्रारंभ हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल