UPSSSC JA Mains Exam 2024: जूनियर सहायक मुख्य परीक्षा के लिए upsssc.gov.in जमा करें शुल्क, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | January 2, 2026 | 10:39 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी जेए मेन्स परीक्षा 2024 के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024 के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने के संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेन्स 2024 एग्जाम 1 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।
यूपी जूनियर सहायक मुख्य परीक्षा 2024 के लिए चयनित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में एग्जाम शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। जूनियर असिस्टेंट मेन्स एग्जाम फीस जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी और वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट 1,32,538 अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा एससी/ एसटी कैंडिडेट को 80 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को छूट दी गई है।”
आयोग ने बताया कि, जूनियर सहायक के रिक्त पदों पर चयन के लिए मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम 9 अक्टूबर, 2025 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा (मुख्य) 01-02-2026 को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यूपीएसएसएससी जेए मेन्स परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से यूपीएसएसएससी की वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा।
UPSSSC Junior Assistant Mains Examination 2024: शुल्क का भुगतान कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी जेए मेन्स एग्जाम 2024 के लिए शुल्क जमा कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘मेन एग्जाम फीस डिपॉजिट’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जेए मुख्य परीक्षा के लिए फीस जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]UCEED CEED Admit Card 2026: यूसीड, सीड एडमिट कार्ड आज होगा जारी, परीक्षा तिथि और डाउनलोड लिंक जानें
यूसीड सीड एडमिट कार्ड 2026 में नाम, पंजीकरण आईडी, रोल नंबर, जन्म तिथि, वर्ग, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र विवरण और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें