UPSSSC Enforcement Constable PET Exam Date 2026: यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी परीक्षा तिथि घोषित

Saurabh Pandey | January 30, 2026 | 02:46 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का स्थान एडमिट कार्ड पर अंकित होता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा।

इस भर्ती परीक्षा के जरिये उत्तर प्रदेश में एनफोर्समेंट कॉन्स्टेबल के कुल 477 पदों पर भर्ती की जानी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक मानक/ शारीरिक प्रवीणता दक्षता परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, अब वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि देख सकते हैं।

यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 22 फरवरी को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड की जानकारी अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से सूचित की जाएगी।

UPSSSC Enforcement Constable PET Exam Date 2026: पीईटी परीक्षा विवरण

यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी परीक्षा में अनुसूचित जनजाति के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर और अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

इसके साथ ही अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के लिए बगैर फुलाए सीना 77 सेंटीमीटर और फुलाने पर 82 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा, अनुसूचित जनजाति की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर और अन्य महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

Also read RRB ALP Exam Date 2026 Revised: आरआरबी एएलपी परीक्षा तिथियों में किया गया संशोधन, अब 13 फरवरी से शुरू होगी

UPSSSC Enforcement Constable PET 2026: चयन प्रक्रिया

यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत 477 प्रवर्तन कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। चयन प्रक्रिया में पीईटी स्कोर, लिखित मुख्य परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]