UPESEAT 2025: यूपीईएस इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए 23 जून तक करें अप्लाई; पात्रता और परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 3, 2025 | 04:44 PM IST | 2 mins read
यूपीईएसईएटी 2025 परीक्षा 25 और 26 जून को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
Discover details about B.Tech programs offered by the top 50 colleges in Uttar Pradesh, including rankings, courses, fees, and entrance exams.
Check Nowनई दिल्ली: यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) की ओर से 23 जून को यूपीईएस इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (UPESEAT 2025) के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upes.ac.in पर जाकर यूपीईएसईएटी 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
UPES Eligibility Criteria 2025: पात्रता मानदंड
- कक्षा 10 और 12 में न्यूनतम 50% अंक तथा कक्षा 12 में PCM (भौतिकी/रसायन विज्ञान और गणित) में न्यूनतम 50% अंक। (एडवांस्ड इंजीनियरिंग स्कूल/कंप्यूटर विज्ञान स्कूल)
- बीटेक गणित और कंप्यूटिंग कार्यक्रम के लिए - कक्षा 10और 12 में न्यूनतम 70% अंक, साथ ही कक्षा 12 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में 70% अंक। अथवा
- कक्षा 10 और 12 में न्यूनतम 50% अंक, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान/गणित तथा अंग्रेजी 12वीं में प्रमुख विषय के रूप में (स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी)
UPESEAT Exam Date 2025: परीक्षा तिथि
यूपीईएसईएटी 2025 परीक्षा 25 और 26 जून को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना ऑनलाइन टेस्ट शुरू करने के लिए लॉगिन करना होगा और टेस्ट शुरू होने पर समय की गणना की जाएगी।
आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, “आवेदकों को अभ्यास के लिए और परीक्षा से पहले किसी भी प्रश्न को हल करने के लिए UPESEAT 2025 डेमो टेस्ट देने की सलाह दी जाती है।” डेमो टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को https://cocubes.in/upesdemopcmb पर एप्लीकेशन आईडी, जन्म तिथि और विषय की सहायता से लॉगिन करना होगा।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, UPESEAT 2025 प्रश्न पत्र में कुल 125 प्रश्न होंगे, जिनमें से गणित/ जीव विज्ञान, केमिस्ट्री और भौतिकी से 35-35 प्रश्न तथा इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। यूपीईएसईएटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही प्रश्न के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
UPES Selection Process 2025: चयन मानदंड
- बीटेक कार्यक्रमों के लिए यूपीईएसईएटी/जेईई मेन्स (न्यूनतम 50 प्रतिशत और अधिक)/एसएटी (न्यूनतम 1040 अंक और अधिक)/बोर्ड मेरिट (कक्षा 10 और 12 में न्यूनतम 80% अंक तथा पीसीएम में 80% कुल अंक) में व्यक्तिगत अभ्यर्थियों का प्रदर्शन।
- बीटेक गणित और कंप्यूटिंग कार्यक्रम के लिए यूपीईएसईएटी/जेईई मेन्स (न्यूनतम 60 प्रतिशत और अधिक)/एसएटी (न्यूनतम 1150 अंक और अधिक)/बोर्ड मेरिट (कक्षा 10 और 12 में न्यूनतम 80% अंक तथा पीसीएम में 80% कुल अंक) में व्यक्तिगत उम्मीदवारों का प्रदर्शन, जिसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल