Trusted Source Image

UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी राउंड 3 का संशोधित शेड्यूल जारी, मेरिट लिस्ट, सीट आवंटन डेट जानें

Saurabh Pandey | February 4, 2026 | 10:37 AM IST | 1 min read

जिन अभ्यर्थियों द्वारा इस काउंसलिंग के लिए पूर्व में पंजीकरण कराया जा चुका है, उन्हें पुनः पंजीकरण कराए जाने की आवश्यकता नहीं होगी। चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया पूरी कर ली हो एवं जिन्होंने सिक्योरिटी धनराशि जमा की होगी।

यूपी नीट पीजी 2025 ब्रोशर एवं महत्वपूर्ण निर्देश आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in तथा dgme.up.gov.in पर उपलब्ध है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी नीट पीजी 2025 ब्रोशर एवं महत्वपूर्ण निर्देश आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in तथा dgme.up.gov.in पर उपलब्ध है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमईयूपी), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का पुन: संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले से काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से काउंसलिंग शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों द्वारा इस काउंसलिंग के लिए पूर्व में पंजीकरण कराया जा चुका है, उन्हें पुनः पंजीकरण कराए जाने की आवश्यकता नहीं होगी। चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया पूरी कर ली हो एवं जिन्होंने सिक्योरिटी धनराशि जमा की होगी।

यूपी नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट 5 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद चॉइस फिलिंग-लॉकिंग प्रक्रिया 6 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगी।

UP NEET PG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन का परिणाम 13 या 14 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक 4 दिन तक चलेगी।

Also read Rajasthan NEET PG Counselling 2025: राजस्थान नीट पीजी राउंड 3 संशोधित शेड्यूल जारी, 13 फरवरी को सीट आवंटन

UP NEET PG Counselling 2025: राउंड 3 का पुन: संशोधित शेड्यूल

पुन: संशोधित शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण करने की तिथि
23 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक
पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा करने की तिथि
5 फरवरी 2026 तक
मेरिट सूची घोषित करने की तिथि
5 फरवरी 2026
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि
6 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे) से 11 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे) तक
सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने की तिथि
13/14 फरवरी, 2026
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि
14 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications