Trusted Source Image

NEET SS Scorecard 2025: नीट एसएस स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, 6 महीने तक कर सकेंगे डाउनलोड

Saurabh Pandey | February 3, 2026 | 10:02 AM IST | 1 min read

विभिन्न डीएम/एमसीएच और डीआरएनबी सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश सत्र 2025-26 के प्रवेश के लिए 26 और 27 दिसंबर 2025 को नीट-एसएस आयोजित किया गया था।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अब NEET SS 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अब NEET SS 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने नीट एसएस 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को NEET SS 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

NEET SS 2025 का परिणाम 23 जनवरी, 2026 को घोषित किया गया था। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के लिए नीट एसएस 2025 स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि नीट एसएस 2025 स्कोर कार्ड केवल छह महीने की अवधि के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।

NEET SS 2025: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. अब 'NEET SS 2025 स्कोर कार्ड डाउनलोड' लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  3. अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. NEET SS 2025 का स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. नीट एसएस स्कोर कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
  6. नीट एसएस स्कोर कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Also read Education Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने तीन-तीन नए एआईआईए, एनआईपीईआर और 1 एनआईडी स्थापित करने की घोषणा की

NEET SS 2025: क्वालीफाइंग कटऑफ अंक

नीट-एसएस 2025 के संबंधित प्रश्न पत्र ग्रुप्स में 50वें परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को नीट-एसएस 2025 में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। ग्रुप-विशिष्ट उत्तीर्ण अंक निम्न प्रकार से हैं-

प्रश्न पत्र समूह (Question Paper Group)
50वें पर्सेंटाइल पर क्वालीफाइंग कट-ऑफ अंक (600 में से)
एनेस्थिसियोलॉजी ग्रुप (Anaesthesiology)
284
क्रिटिकल केयर मेडिसिन ग्रुप (Critical Care Medicine)
288
ईएनटी ग्रुप (ENT)
294
मेडिकल ग्रुप (Medical)
225
मेडिकल ऑन्कोलॉजी ग्रुप (Medical Oncology)
230
माइक्रोबायोलॉजी ग्रुप (Microbiology)
389
प्रसूति एवं स्त्री रोग ग्रुप (Obstetrics and Gynaecology)
355
ऑर्थोपेडिक्स ग्रुप (Orthopaedics)
294
पीडियाट्रिक ग्रुप (Paediatric)
271
पैथोलॉजी ग्रुप (Pathology)
290
फार्माकोलॉजी ग्रुप (Pharmacology)
236
मनोरोग ग्रुप (Psychiatry)
324
रेडियोडायग्नोसिस ग्रुप (Radiodiagnosis)
356
श्वसन चिकित्सा ग्रुप (Respiratory Medicine)
325
सर्जिकल ग्रुप (Surgical)
288
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications