Saurabh Pandey | February 2, 2026 | 10:01 AM IST | 2 mins read
दूसरे राउंड में पंजीकृत न होने वाले/रिपोर्ट न करने वाले उम्मीदवार और दूसरे राउंड के बाद सुरक्षा राशि जब्त होने के साथ इस्तीफा देने वाले उम्मीदवार तीसरे राउंड में दोबारा पंजीकरण और दोबारा सुरक्षा राशि जमा करने के बाद भाग ले सकते हैं।

नई दिल्ली : एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर की तरफ से राजस्थान नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 (रात 11:55 बजे) तक अपनी चॉइस भरकर लॉक सकते हैं।
एमडी, एमएस या पीजी डिप्लोमा सीटों के इच्छुक छात्रों को अंतिम तिथि से पहले अपने कॉलेज और कोर्स के विकल्प चुनकर सेव करने होंगे। उम्मीदवारों द्वारा भरे और सेव किए गए विकल्पों के स्वतः लॉक होने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट 9 फरवरी तक ले सकते हैं।
राजस्थान नीट पीजी राउंड 3 के लिए अंतरिम आवंटन सूची 13 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार आवंटन पत्र का प्रिंटआउट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 13 फरवरी से 18 फरवरी तक ले सकते हैं।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के अकादमिक ब्लॉक में स्थित आवंटित कॉलेज डेस्क पर 13 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक रिपोर्टिंग और दस्तावेज जमा करना होगा। इसमें आवंटन पत्र का प्रिंटआउट, सभी मूल दस्तावेज, आवश्यक बॉन्ड आदि और आवेदन पत्र की 2 प्रतियां, साथ ही सूचना पुस्तिका में सूचीबद्ध सभी प्रासंगिक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी (एक सेट) जमा करना आवश्यक है।