UP Board Exam Result 2025: यूपी बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर एसएमएस पर भी रिजल्ट कर सकेंगे चेक, जानें प्रक्रिया
Saurabh Pandey | April 16, 2025 | 11:38 AM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ एक ही दिन घोषित करता है। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। इस वर्ष भी बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी करेगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद कभी-कभी ज्यादा लोड होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट्स क्रैश हो जाती है, ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र अपने मोबाइल फोन के एसएमएस से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आइए जानते हैं एसएमएस से रिजल्ट चेक करने का तरीका...
UP Board 12 Result 2025: एसएमएस पर 12वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- अब 12वीं के रिजल्ट के लिए UP12-Roll Number लिखें।
- इसके बाद आपको इसे 56263 पर भेज दें।
- कुछ देर के बाद आपके फोन पर आपका रिजल्ट मैसेज के रूप भेजा जाएगा।
UP Board Result 2025 Class 10: एसएमएस पर 10वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- वहां आपको 10वीं के रिजल्ट के लिए UP10-Roll Number लिखें।
- इसके बाद आपको इसे 56263 पर भेजना होगा।
- कुछ देर के बाद आपके फोन पर आपका रिजल्ट मैसेज के इनबॉक्स में भेजा जाएगा।
UP Board Ka Result 2025: पुनर्मूल्यांकन, कंपार्टमेंट परीक्षा
अगर कोई छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट है तो वह पुनर्मूल्यांकन (revaluation) के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प उपलब्ध रहेगा। परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
UP Board Exam Result 2025: परीक्षा विवरण
इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक किया गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी।
अगली खबर
]UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, वेबसाइट लिंक
उम्मीद है कि रिजल्ट की तारीख जल्द ही जारी कर दी जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 और 12 में उपस्थित होने वाले लाखों छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल