UP Board Result 2025 Toppers: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने हासिल किया पहला स्थान, टॉपर्स लिस्ट जानें
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है, जहां छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
Saurabh Pandey | April 25, 2025 | 01:08 PM IST
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.11 फीसदी रहा है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा में यश प्रताप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है।
यूपी बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स के नाम की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जिला-वार आंकड़े भी जारी किए हैं।
UP Board Toppers List: 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के छात्र हैं।
दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से अंशी और अभिषेक कुमार यादव रहे, जिन्होंने - 97.67 प्रतिशत
तीसरे स्थान पर - तीन विद्यार्थी रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता रहीं, तीनों ने 97.50 फीसदी अंक हासिल किया है।
UPMSP Result 2025 :डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने के साथ पहली बार मार्कशीट और प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर जारी किया है। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का प्रयोग किया गया है। ऑफलाइन मार्कशीट पहले की तरह ही बाद में स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
UP Board 2025 Ka Result: परीक्षा डिटेल्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं हिंदी और स्वास्थ्य सेवा के पेपर से शुरू हुईं थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIT Admission 2025: आईआईटी में बिना जेईई कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें क्या-क्या हैं विकल्प
- Top Dental Colleges in India 2025: भारत के टॉप डेंटल कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, रैंक, फीस जानें
- JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जल्द; जानें टॉप एनआईटी की कोर्स-वाइज ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
- GATE 2025: आईआईटी कानपुर में एमटेक प्रोग्राम के लिए गेट कटऑफ क्या होगी? रैंक, फीस और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
- JEE Advanced 2025: आईआईटी पटना के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी अगरतला के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी रोपड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रान्चवाइज रैंक स्कोर जानें