UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट, फाइनल आंसर-की ugcnet.nta.ac.in पर जल्द, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Santosh Kumar | February 6, 2025 | 08:48 AM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी, 2025 को 85 विषयों के लिए आयोजित की गई।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है। एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट के साथ या उससे पहले परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी करेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 और यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी, 2025 को 85 विषयों के लिए आयोजित की गई। एनटीए ने 31 जनवरी, 2025 को आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की।
यूजीसी नेट परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में 558 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई। परीक्षा की आंसर-की और प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।
UGC NET Result 2024: एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द
एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 फरवरी तक का समय दिया था। ऐसे में अब एनटीए किसी भी समय परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी करने की घोषणा कर सकता है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगी। UGC NET 2024 परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे।
Also read UGC NET Paper Leak मामले में सीबीआई ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट; छात्र ने बनाया था फर्जी स्क्रीनशॉट
UGC NET Final Answer Key 2024: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- रिजल्ट और आंसर-की लिंक एक्टिव होने के बाद यहां दिखेगा।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो खुल जाएगी।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट आंसर-की या रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 8,49,166 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 6,49,490 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थिति 76.5% दर्ज की गई। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें