JNU News: जेएनयू लाइब्रेरी में फेस रिकग्निशन सिस्टम को छात्रों ने उखाड़ा, प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी
Press Trust of India | November 22, 2025 | 10:44 AM IST | 1 min read
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में छात्रों को ‘लाल सलाम’ का नारा लगाते हुए और उपकरणों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में शुक्रवार (21 नवंबर) को उस समय हंगामा हो गया, जब जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन की लीडरशिप में स्टूडेंट्स ने फेशियल रिकग्निशन सिस्टम को उखाड़कर फेंक दिया। छात्रों का आरोप है कि यह उनकी निजता का उल्लंघन है।
जेएनयू प्रशासन की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में छात्रों को ‘लाल सलाम’ का नारा लगाते हुए और उपकरणों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है।
सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका, लेकिन छात्रों ने उपकरणों को तोड़ दिया। जेएनयूएसयू महासचिव ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान ये उपकरण ‘चुपके से लगाए गए’, जबकि इसकी जांच के लिए गठित समिति ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
Also read IGNOU 40th Foundation Day: इग्नू ने 40वां स्थापना दिवस मनाया, सिस्को के साथ साइन किया एमओयू
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी के अनुसार, प्रशासन ने सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान को गंभीरता से लिया है और घटना पर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा, "रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
लेफ्ट यूनिटी पार्टी ने चुनाव में सेंट्रल पैनल के सभी पोस्ट जीत लिए। अदिति मिश्रा प्रेसिडेंट चुनी गईं। किझाकूट गोपिका बाबू ने वाइस-प्रेसिडेंट पोस्ट जीता, जबकि सुनील यादव और दानिश अली ने क्रमश: जनरल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी चुने गए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें