SSC on X: एसएससी का आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट लॉन्च, प्रामाणिक अपडेट के लिए छात्रों से जुड़ने का किया आग्रह
Abhay Pratap Singh | October 8, 2025 | 10:54 AM IST | 1 min read
SSC X Handle: आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समान दिखने वाले 'X' हैंडल से सावधान रहने की अपील की है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपना आधिकारिक अकाउंट लॉन्च कर दिया है। आयोग ने प्रामाणिक अपडेट के लिए छात्रों को एसएससी के वास्तविक X हैंडल @SSC_GoI से जुड़ने और गलत सूचना से बचने का आग्रह किया है।
एसएसएस के आधिकारिक एक्स हैंडल द्वारा किए गए पोस्ट में कहा गया कि, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे @SSC_GOI_ , @SSCorg_in , @SSC_chief आदि जैसे नकली X हैंडल से सावधान रहें। @SSC_GoI कर्मचारी चयन आयोग का एकमात्र आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल है।”
नोटिस में आयोग ने लिखा, “सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) अब X (पूर्व में ट्विटर) पर सक्रिय है। SSC परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित समय पर अपडेट, घोषणाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए, आप हमारे आधिकारिक X हैंडल: @SSC_GoI पर हमें फॉलो कर सकते हैं।”
एसएससी ऑफिशियल एक्स अकाउंट से संबंधित अधिसूचना आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। बता दें कि, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पोस्ट पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है, जिससे छात्रों को अपनी चिंताएं व्यक्त करने के लिए आधिकारिक आधिकारिक अकाउंट को टैग करना पड़ रहा है।
SSC Official X Account: महत्वपूर्ण जानकारी
एसएससी ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी:
- परीक्षा अधिसूचनाएं
- परिणाम घोषणाएं
- महत्वपूर्ण अपडेट
- एसएससी से संबंधित सामान्य जानकारी।
आयोग ने कहा, “सभी उम्मीदवार आयोग के X हैंडल को भी फॉलो कर सकते हैं, ताकि वे अपडेट रहें और किसी महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित न रहें। आगे की जानकारी या किसी प्रश्न के लिए कृपया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in देखें या SSC हेल्पडेस्क से संपर्क करें।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल