SSC GD Constable 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल मार्क्स ssc.gov.in पर जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | February 17, 2026 | 12:29 PM IST | 1 min read
आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम (DME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए चयनित कैंडिडेट के स्कोरकार्ड जारी किए हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और एसएसएफ में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2025 में सिपाही पदों के अंतिम अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल मार्क्स जांच सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम (DME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए चयनित कैंडिडेट के स्कोरकार्ड जारी किए हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड 16.02.2026 (06:00 PM) से 01.03.2026 (06:00PM) तक उपलब्ध रहेगी।” निर्धारित तिथि के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। आयोग ने एसएसएसी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 15.01.2026 घोषित को किया था।
Also read SSC MTS Exam 2026: एसएससी एमटीएस-हवलदार शिफ्ट 1 परीक्षा कुछ केंद्रों पर रद्द, नई तिथि की घोषणा जल्द
आयोग ने कहा कि, कैंडिडेट अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं क्योंकि यह ऊपर बताई गई टाइम लिमिट के बाद अवेलेबल नहीं होगा। एसएससी द्वारा 15 जनवरी को घोषित जीडी कांस्टेबल 2025 अंतिम परिणाम में 53,252 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट में सफल कुल कैंडिडेट में से 4,932 पुरुष और 48,320 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर एसएसएकी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SSC GD Constable Result 2025 Download: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन टैब पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड जांचें डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल