SBI CBO Final Result 2025: एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट sbi.bank.in पर घोषित, चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी
Santosh Kumar | November 19, 2025 | 10:40 PM IST | 1 min read
एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा सहित 4 चरण शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। एसबीआई सीबीओ रिजल्ट 2,964 पदों (2,600 नियमित + 364 बैकलॉग) के लिए हैं, चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ प्रारूप में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई सीबीओ रिजल्ट ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर है।
एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा सहित 4 चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने विवरण सावधानीपूर्वक सत्यापित करने चाहिए।
SBI CBO Result 2025: अगला चरण भाषा दक्षता परीक्षा
उम्मीदवारों को अपने चयन की पुष्टि के लिए स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, केवल वे ही उम्मीदवार प्रोविजनल रूप से चयनित माने जाएंगे जो सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी को स्थानीय भाषा के रूप में स्वीकार किया गया है। चयनित अधिकारियों को प्रति माह 58,484 रुपये का सकल वेतन मिलेगा, जिसमें महंगाई भत्ता और अन्य लाभ शामिल हैं।
SBI CBO Final Result 2025: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसबीआई सीबीओ रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- पोर्टल पर ‘करियर्स’ सेक्शन में ‘रिक्रूटमेंट रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2025 लिंक को ओपन करें।
- एसबीआई सीबीओ रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसमें रोल नंबर की जांच करें और डाउनलोड करें।
सर्कल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए एसबीआई सीबीओ साक्षात्कार परीक्षा 1 से 11 नवंबर तक भारत भर के विभिन्न एसबीआई कार्यालयों में आयोजित की गई। उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए एसबीआई करियर पोर्टल पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल