Trusted Source Image

RSSB Recruitment 2026: राजस्थान में 3,951 कंप्यूटर अनुदेशक पदों पर भर्ती, 25 मई से आवेदन, जानें प्रक्रिया, फीस

Santosh Kumar | May 23, 2026 | 10:00 AM IST | 2 mins read

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक बोर्ड के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल, sso.rajasthan.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।

आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 25 मई से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 25 मई से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3,951 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 25 मई से 23 जून तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक बोर्ड के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल, sso.rajasthan.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।

बोर्ड ने 'सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर' के कुल 322 पदों और 'बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर' के कुल 3,629 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती परीक्षा 22 अगस्त को सीनियर और 23 अगस्त को बेसिक पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी), टैबलेट-आधारित टेस्ट (टीबीटी), या ऑफलाइन (ओएमआर-आधारित) मोड में होगी। यदि बोर्ड द्वारा परीक्षा एक से ज़्यादा शिफ्ट में आयोजित की जाती है, तो नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को एसएसओ आईडी का उपयोग करके लॉग इन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी और ओबीसी/एमबीसी श्रेणियों की 'क्रीमी लेयर' से संबंधित उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹600 है।

राजस्थान के उन उम्मीदवारों के लिए ₹400 का शुल्क तय किया गया है जो ओबीसी/एमबीसी की 'नॉन-क्रीमी लेयर', ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणियों से संबंधित हैं। दिव्यांग श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को भी ₹400 का शुल्क देना होगा।

Also readRSSB Stenographer Phase II Result 2026: राजस्थान स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

RSSB Vacancy 2026: सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए पात्रता

सीनियर पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल या संबंधित विषयों में एमई/एमटेक डिग्री होनी चाहिए। एमएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी), एमसीए, ‘बी’ या ‘सी’ लेवल की योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष या उच्च योग्यता भी मान्य होगी। साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होना जरूरी है। पात्रता से जुड़ी डिटेल्स ब्रोशर में दी गई है।

RSSB Recruitment 2026: बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए पात्रता

बेसिक पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ 'ए' लेवल या एक वर्ष का पीजीडीसीए डिप्लोमा होना चाहिए। बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल आदि), बीएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी) या बीसीए डिग्री वाले आवेदक भी पात्र हैं।

इसके अलावा, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष या उच्च योग्यता भी मान्य होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होना जरूरी है।

Also readSSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी एग्जाम ईद के चलते 28 मई के बजाय 27 मई को, एडमिट कार्ड जल्द

RSSB Computer Instructor Bharti 2026: आरएसएसबी हेल्पडेस्क

उम्मीदवार अपनी परीक्षा से संबंधित समस्याओं या शिकायतों को ऑनलाइन माध्यम से pg.rssb@rajasthan.gov.in पर ईमेल करके जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।

आवेदक के लिए आवेदन पत्र में शारीरिक दृश्य चिन्ह अंकित करना अनिवार्य है। बोर्ड ने आवेदन पत्र में प्रविष्टियों को भरने की प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। इस संबंध में दिशानिर्देश और दस्तावेज बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।

दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले जारी किया गया दिव्यांगता प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जारी विज्ञापन देखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications