RRC SECR Recruitment 2026: आरआरसी एसईसीआर अप्रेंटिस भर्ती बिलासपुर मंडल के लिए शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | May 14, 2026 | 06:40 PM IST | 2 mins read

यदि उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहता है या कोई विसंगति पाई जाती है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।

आवेदन करते समय 10वीं और ITI के अंक सही-सही भरें, अन्यथा आवेदन स्वतः रद्द हो जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 तक है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में कुल 1191 पदों को भरा जाएगा।

यह भर्ती उन छात्रों के लिए विशेष है, जिन्होंने 10वीं के बाद आईटीआई (ITI) किया है और रेलवे के साथ जुड़कर कौशल विकास (Skill India) का हिस्सा बनना चाहते हैं। जिन आवेदकों के पिता का नाम और आवेदक का नाम उनकी 10वीं की मार्कशीट, ITI मार्कशीट, आधार कार्ड और पैन कार्ड में एक समान नहीं पाया जाता है, उनका आवेदन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक खुद ज़िम्मेदार होगा।

RRC SECR Apprentice Recruitment 2026: आयुसीमा

आरआरसी एसईसीआर अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष और दिव्यांगों (PWD) और भूतपूर्व सैनिकों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

RRC SECR Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी को 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI कोर्स का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। मेरिट के लिए 10वीं में कम से कम 50% अंक होना आवश्यक है।

RRC SECR Apprentice Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

ट्रेड (Trade)
अनारक्षित (UR)
ईडब्ल्यूएस (EWS)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
कुल पद
कारपेंटर
15
4
10
6
3
38
कोपा (COPA)
142
35
94
53
26
350
ड्राफ्ट्समैन (सिविल)
4
1
4
2
1
12
इलेक्ट्रिशियन
83
21
56
31
15
206
इलेक्ट्रिशियन (मैकेनिक)
2
0
1
1
0
4
फिटर
90
22
60
34
17
223
मशीनिस्ट
2
0
1
1
0
4
पेंटर
17
4
11
6
3
41
प्लम्बर
12
3
8
5
2
30
मैकेनिक
16
4
11
6
3
40
एसएमडब्ल्यू
2
0
1
1
0
4
स्टेनो (अंग्रेजी)
15
4
10
5
2
36
स्टेनो (हिंदी)
10
2
7
4
2
25
डीजल मैकेनिक
3
1
2
1
1
8
टर्नर
2
0
1
1
0
4
वेल्डर
8
2
5
3
2
20
वायरमैन
51
12
34
19
9
125
केमिकल लेबोरेटरी असिस्टेंट
2
0
1
1
0
4
ट्रैक मशीन
0
0
0
0
0
17
कुल योग (Total)
476
115
317
180
86
1191

Also read JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की लास्ट डेट 17 मई तक बढ़ी, 2 से 9 जून तक एग्जाम

RRC SECR Recruitment 2026: मेरिट सूची के आधार पर चयन

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत (दोनों को समान महत्व देते हुए) के आधार पर तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष के प्रशिक्षण पर रखा जाएगा और इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार वजीफा (Stipend) भी दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]