Trusted Source Image

NCERT LDC Admit Card 2026: एनसीईआरटी एलडीसी एडमिट कार्ड ncert.nic.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | May 14, 2026 | 03:44 PM IST | 1 min read

एनसीईआरटी एलडीसी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एनसीईआरटी एलडीसी 2025 परीक्षा 15 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एनसीईआरटी एलडीसी 2025 परीक्षा 15 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने विज्ञापन संख्या एनसीईआरटी 01/2025/नॉन-एकेडमिक के तहत एलडीसी पदों की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर एनसीईआरटी एलडीसी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

एनसीईआरटी एलडीसी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और निर्देश सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।

लोवर डिवीजन क्लर्क परीक्षा 15 मई, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Also readNCERT Deemed University: एनसीईआरटी को 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' का मिला दर्जा, अब अपनी डिग्रियां देने के लिए अधिकृत

एनसीईआरटी एलडीसी एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, परीक्षा कुल 2 घंटे की अवधि के लिए ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। प्रश्न पत्र में 120 अंकों के लिए कुल 120 प्रश्न होंगे। सेक्शन-ए में जनरल अवेयरनेस एंड रीजनिंग से 50 तथा न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, अंग्रेजी/हिंदी भाषा और कंप्यूटर नॉलेज से 70 प्रश्न होंगे।

NCERT LDC 2026 Admit Card Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनसीईआरटी एलडीसी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘नवीनतम जानकारी’ सेक्शन खोजें।
  • ‘विज्ञापन संख्या 01/2025 एडमिट कार्ड - एलडीसी’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • पीडीएफ में दिए गए लिंक पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
  • एनसीईआरटी एलडीसी एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications