Saurabh Pandey | May 14, 2026 | 09:03 PM IST | 1 min read
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2026 उपलब्ध है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
.jpg)
नई दिल्ली : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने बिहार ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड बिहर ऑफिस अटेंडेंट मुख्य परीक्षा के लिए जारी किया गया है, जो 26 मई, 2026 को आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। बिना एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र, परीक्षा शिफ्ट के समय, रोल नंबर और परीक्षा दिवस संबंधी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in से ही डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट मेंस परीक्षा केंद्र में निम्नलिखित वस्तुओं की अनुमति नहीं है। उम्मीदवारों को ये वस्तुएं परीक्षा केंद्र में लाने से बचना चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।