RRB NTPC UG CBT 2 City Slip 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | December 10, 2025 | 09:01 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (यूजी) लेवल सीबीटी 2 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी हैं। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को उनके एग्जाम शहर और तारीख के बारे में जानकारी मिलेगी। सीबीटी 2 परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी 1 पास किया है, वे सीबीटी 2 परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,445 वैकेंसी भरी जाएंगी।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करके अपनी संबंधित रीजनल आरआरबी वेबसाइट, जैसे rrbcdg.gov.in, पर लॉग इन करना होगा।
सिटी स्लिप परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि इसमें केवल शहर और शिफ्ट की जानकारी होती है। परीक्षा केंद्रों पर आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होगा, उम्मीदवारों को अपना ई-वेरिफाइड आधार कार्ड लाना होगा।
RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कब आएगा?
अगर किसी कैंडिडेट को सिटी स्लिप में कोई गलती मिलती है, तो उन्हें तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करना चाहिए। आरआरबी के अनुसार, सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, रोल नंबर और अन्य निर्देश शामिल होंगे। आरआरबी ने चेतावनी दी है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RRB NTPC UG City Slip 2025: एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 सिटी स्लिप की जांच कर सकते हैं-
- आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
- 'आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
सीबीटी 2 परीक्षा कंप्यूटर-आधारित होगी और इसमें कुल 120 ऑब्जेक्टिव मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। सही उत्तर के लिए एक नंबर दिया जाएगा, जबकि हर गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 के बाद, क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को पोस्ट के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा। आखिरी स्टेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल