RRB NTPC UG Application Status 2026: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एप्लीकेशन स्टेटस rrbapply.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | February 7, 2026 | 10:47 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों के लिए अपने आवेदन की स्थिति की जांच करना अनिवार्य है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अप्रैल 2026 में निर्धारित सीबीटी परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी जिनके आरआरबी एनटीपीसी आवेदन स्वीकार किए गए हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती की आवेदन स्थिति 2026 जारी कर दी है। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं कि वह स्वीकृत हुआ है या अस्वीकृत।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट आवेदन पत्र की ऑनलाइन स्थिति देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल - पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि आवेदन स्थिति के संबंध में अभ्यर्थी के द्वारा सबमिट किए गए आवेदनों में दिए किए गए अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एसएमएस और ई-मेल भेजा जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने में हर प्रकार की सावधानी बरती गई है।
उम्मीदवारों के लिए अपने आवेदन की स्थिति की जांच करना अनिवार्य है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अप्रैल 2026 में निर्धारित सीबीटी परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी जिनके आरआरबी एनटीपीसी आवेदन स्वीकार किए गए हैं।
RRB NTPC 2026: आवेदन अस्वीकृत होने के कारण
कई बार उम्मीदवारों के RRB NTPC 2026 आवेदन फॉर्म में गलतियों या अधूरी जानकारी के कारण अस्वीकार कर दिया जाता है। RRB NTPC 2026 आवेदन अस्वीकृत होने के कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं:
- आवेदन फॉर्म में गलत जानकारी भरी गई थी, जैसे नाम, जन्मतिथि, पता आदि।
- पात्रता अधिसूचना में उल्लिखित आवश्यकताओं से मेल नहीं खाती।
- स्पष्ट फोटो या हस्ताक्षर नहीं हैं।
- एक ही उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक आवेदन जमा किए गए हैं।
- शुल्क भुगतान विफल रहा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें