RRB NTPC UG Result 2026: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 रिजल्ट जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | January 23, 2026 | 10:48 PM IST | 1 min read
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए कुल 3,445 रिक्तियों की घोषणा की गई थी।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या, यूजर आईडी या पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 में उत्तीर्ण उम्मीदवार अब स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) के तीसरे चरण में बैठने के पात्र हैं।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट रिजल्ट जोन-वार पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
RRB NTPC UG Result 2026: रिजल्ट डााउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-II रिजल्ट 2025 शीर्षक वाले लिंक पर जाएं।
- अब रिजल्ट पीडीएफ खोलें और अपना रोल नंबर खोजें।
- यदि आपका रोल नंबर दिखाई देता है, तो आप सीबीटी-2 क्वालीफाई कर चुके हैं।
- अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
RRB NTPC UG Result 2026: परीक्षा कब हुई थी?
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए कुल 3,445 रिक्तियों की घोषणा की गई थी।
RRB NTPC UG Result 2026: रिजल्ट के बाद अगला चरण?
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक (यूजी) सीबीटी 2 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद, उत्तीर्ण उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटीएसटी परीक्षा में भाग लेंगे। सीबीटीएसटी परीक्षा क्वालीफाइंग परीक्षा मानी जाती है, लेकिन इसे देना अनिवार्य है।
अगली खबर
]IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, ibps.in से चेक करें परिणाम
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने 23 जनवरी 2026 को सीआरपी आरआरबी-XIV के तहत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपरपज) यानी क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें