RPSC 2nd Grade Result 2026: आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर रिजल्ट अंग्रेजी परीक्षा के लिए जारी, 757 कैंडिडेट सफल
Abhay Pratap Singh | February 12, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read
आयोग ने बताया कि, 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 256 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा - 2024 के लिए अंग्रेजी विषय का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी सेकेंड ग्रेड रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। राजस्थान 2nd ग्रेड रिजल्ट में कुल 757 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें अनुसूचित क्षेत्र के 64 कैंडिडेट और गैर अनुसूचित क्षेत्र के 693 कैंडिडेट शामिल हैं।
आयोग ने रिजल्ट के साथ आरपीएससी सेकेंड ग्रेड कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंग्रेजी विषय के पदों के लिए ग्रुप डी के प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान और द्वितीय प्रश्नपत्र अंग्रेजी की लिखित परीक्षा क्रमशः 11 और 12 सिंतबर, 2025 को कराई गई थी।
Also read RPSC SI, Platoon Commander Exam Date 2026: राजस्थान एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा तिथि घोषित
नोटिस में कहा गया कि, “प्रोविजनल रूप से चयनित कैंडिडेट एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माई रिक्रूटमेंट - डिटेल फॉर्म कम स्क्रूटनी - अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरें। डीएएफ व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर) द्वारा की जाएगी।”
आयोग ने बताया कि, 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 256 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग द्वारा जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए https://rpsc.rajasthan.gov.in/news पर जाएं।
RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अंग्रेजी विषय की परीक्षआ के लिए आरपीएससी 2nd ग्रेड टीचर रिजल्ट पीडीएफ जांच सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in/results पर विजिट करें।
- फिर, ‘सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा - 2024 (अंग्रेजी) के परिणाम की प्रस्तावना और कटऑफ अंक (पात्रता जांच के लिए अनंतिम सूची)’ लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें।
- उम्मीदवार Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल