RPSC RAS Final Result: आरपीएससी आरएएएस अंतिम परिणाम इंटरव्यू के बाद जारी, योग्य उम्मीदवारों की सूची जांचें
Abhay Pratap Singh | October 16, 2025 | 07:14 AM IST | 1 min read
आरपीएससी आरएएस फाइनल रिजल्ट में मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर, श्रेणी और मेरिट सूची शामिल है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2023 (साक्षात्कार के बाद) के अंतिम परिणाम 15 अक्टूबर को घोषित कर दिए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों की पीडीएफ सूची आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस फाइनल रिजल्ट में मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर, श्रेणी और मेरिट सूची शामिल है। नोटिस में कहा गया, जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर के सामने ‘P’ लिखा है, उनका रिजल्ट प्रोविजनल है। यह परिणाम राजस्थान एचसी, जयपुर के एसबीसीडब्ल्यूपी संख्या 15660/2025 के अंतिम निर्णय के अधीन है।
आयोग ने सूचना में कहा कि, “अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के कुल 53 उम्मीदवारों और गैर-अनुसूचित क्षेत्र (नॉन-टीएसपी) कुल 2,166 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के बाद सफल घोषित किया गया है। वहीं, राजस्थान उच्च न्यायालय में विभिन्न रिट याचिकाएं लंबित होने के कारण 12 अभ्यर्थियों के परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखे हुए हैं।”
राजस्थान आरएएस (मुख्य) परीक्षा, 2023 की लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। आरपीएससी आरएएस इंटरव्यू का आयोजन 21 अप्रैल से 14 अक्टूबर, 2025 तक कुल सात चरणों में किया गया था।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 972 पदों को भरा जाएगा, जिसमें राज्य सेवा के 491 और अधीनस्थ सेवा के 481 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RPSC RAS Final Result 2023 Out: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित आरपीएससी आरएएसी अंतिम परिणाम निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘न्यूज एंड इवेंट’ सेक्शन खोजें।
- आरपीएससी आरएएस फाइनल रिजल्ट (इंटरव्यू के बाद) लिंक पर क्लिक करें।
- आरपीएससी आरएएस 2023 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ ओपन होगा।
- कैंडिडेट ctrl+f की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल