Trusted Source Image

RPSC Lecturer Admit Card 2025: आरपीएससी लेक्चरर आयुष एडमिट कार्ड 9 जनवरी को होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | January 6, 2026 | 11:13 AM IST | 1 min read

आरपीएससी लेक्चरर आयुष एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

राजस्थान लेक्चरर आयुष परीक्षा 2025 सीबीआरटी मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान लेक्चरर आयुष परीक्षा 2025 सीबीआरटी मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, आरपीएससी लेक्चरर आयुष एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए 9 जनवरी को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

आरपीएससी लेक्चरर आयुष परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपना हाल टिकट जांच सकेंगे। राजस्थान लेक्चरर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान लेक्चरर आयुष परीक्षा 2025 का आयोजन 12 जनवरी, 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CBRT) के माध्यम में अजमेर जिला मुख्यालय पर कराई जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।

Also readRPSC Paper Leak: आरपीएससी भ्रष्टाचार और पेपर लीक मामलों में की जाए कड़ी कार्रवाई - सीएम भजनलाल शर्मा

नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। देरी से आने पर तलाशी (सुरक्षा जांच, फ्रिक्सिंग एवं पहचान) में समय लगने के कारण उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है।

राजस्थान लेक्चरर परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक आरपीएससी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RPSC Lecturer AYUSH Admit Card 2025: डाउनलोड करें

आधिकारिक घोषणा के बाद राजस्थान लेक्चरर आयुष परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकेंगे:

  • आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications