Trusted Source Image

GUJCET 2026 Registration: गुजरात सीईटी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, gseb.org पर करें आवेदन; एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | January 6, 2026 | 10:31 AM IST | 1 min read

जीयूजेसीईटी का आयोजन गुजरात में डिग्री इंजीनियरिंग और डिग्री/डिप्लोमा फार्मेसी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है।

गुजरात सीईटी 2026 परीक्षा 29 मार्च को तीन शिफ्टों में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
गुजरात सीईटी 2026 परीक्षा 29 मार्च को तीन शिफ्टों में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 (GUJCET 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अंतिम तिथि 6 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। इससे पहले गुजरात सीईटी 2026 के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 30 दिसंबर, 2025 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 6 जनवरी कर दिया गया था।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीसीएम के साथ कक्षा 12वीं और मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए गणित या जीव विज्ञान के साथ फिजिक्स व केमिस्ट्री में इंटर परीक्षा पास किया हो। 10+2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

Also readRSSB Exam Calendar 2026: आरएसएसबी सीईटी और नॉन-सीईटी भर्ती परीक्षाओं की डेट्स rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

इंटरमीडिएट परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक और रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जीयूजेसीईटी का आयोजन गुजरात में डिग्री इंजीनियरिंग और डिग्री/डिप्लोमा फार्मेसी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है।

गुजरात सीईटी 2026 परीक्षा 29 मार्च को तीन शिफ्टों में कराई जाएगी। पेपर 1 (फिजिक्स और केमिस्ट्री) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर 2 (जीव विज्ञान) दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक और पेपर 3 (गणित) दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।

GUJCET Registration 2026 Official Website: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जीयूजेसीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications