RBSE Class 12th Exam 2026: आरबीएसई कक्षा 12 की 17 और 24 फरवरी की परीक्षा का समय बदला, बोर्ड सचिव की पुष्टि
Santosh Kumar | February 7, 2026 | 12:09 PM IST | 1 min read
बोर्ड द्वारा यह फैसला परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स की संख्या, लॉजिस्टिक्स और बेहतर मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने 2026 की क्लास 12वीं की परीक्षा के शेड्यूल में बड़े बदलाव किए हैं। बोर्ड सेक्रेटरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 17 और 24 फरवरी को होने वाली 3 विषयों की परीक्षाएं सुबह की जगह अब दोपहर की शिफ्ट में होंगी। यह फैसला परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स की संख्या, लॉजिस्टिक्स और बेहतर मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
आरबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक होंगी, लेकिन सिर्फ इन दो तारीखों के समय में बदलाव किया गया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परीक्षा की डेटशीट देख सकते हैं।
RBSE Class 12th Exam 2026: राजस्थान बोर्ड के सचिव ने क्या कहा?
परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 56 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 17 फरवरी को करीब 140 स्कूलों में परीक्षा केंद्रों की क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने की शिकायतें मिली।
इसी तरह, 24 फरवरी को 450 परीक्षा केंद्रों पर भी क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने की शिकायतें बोर्ड को मिली। दोनों तिथियां पर पर कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाओं की स्थिति देखी गई, जिसके बाद इसमें बदलाव किया गया।
Also read RBSE 5th Time Table 2026 Revised: राजस्थान बोर्ड 5वीं का टाइम टेबल संशोधित, गणित विषय की नई डेट जारी
Rajasthan Board Exam 2026: संशोधित परीक्षा की टाइमिंग, डेट
कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस की परीक्षा, जो 17 फरवरी, 2026 को होने वाली थी, पहले सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होनी थी। यह परीक्षा अब उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इसी तरह, चित्रकला का एग्जाम, जो पहले 24 फरवरी को सुबह की पहली शिफ्ट में होने वाला था, अब उसी दिन दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगा। बोर्ड ने साफ किया है कि बाकी सभी सब्जेक्ट के एग्जाम सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगे।
अगली खबर
]PPC 2026: छात्रों से बोले पीएम मोदी– अपने स्टडी पैटर्न पर करें भरोसा, एआई पर निर्भर न हों, पौराणिक गेम्स बनाएं
यह कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ, और पहली बार पीएम मोदी ने न सिर्फ दिल्ली बल्कि तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम सहित भारत के कई दूसरे शहरों के छात्रों से भी बात की।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें