Rajasthan NEET UG Counselling 2025: राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण शुरू, सीट आवंटन 19 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 6, 2025 | 08:00 PM IST | 2 mins read
राजस्थान नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2025 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो 15 से 17 सितंबर तक खुलेगी।
नई दिल्ली: नीट यूजी मेडिकल एंड डेंटल एडमिशन बोर्ड, एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने 6 सितंबर से राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajugneet2025.in पर जाकर अंतिम तिथि 10 सितंबर तक राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, “राजस्थान नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग विंडो 15 से 17 सितंबर तक खुलेगी। राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 अलॉटमेंट रिजल्ट 19 सितंबर को घोषित किया जाएगा। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 से 25 सितंबर तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के शैक्षणिक ब्लॉक स्थित आवंटित कॉलेज डेस्क पर रिपोर्टिंग करनी होगी।”
राजस्थान नीट काउंसलिंग 2025 के लिए गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क अनारक्षित वर्ग के लिए 2,500 रुपए है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 1500 रुपए है।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “नए उम्मीदवार या वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले आवेदन पत्र के दोनों भाग पूरे नहीं किए थे, वे राजस्थान नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के दोनों भाग (भाग 1 और भाग 2) भरना अनिवार्य है। पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों को दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।”
नोटिस के अनुसार, राउंड 2 में भाग लेने/अपग्रेड करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए, राउंड 2 में नए विकल्प भरना अनिवार्य है (भले ही उम्मीदवार को राउंड 1 में सीट आवंटित/शामिल हुई हो या नहीं)। राउंड 1 में उम्मीदवार द्वारा भरे गए विकल्पों को हटा दिया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार राउंड 2 के लिए नए विकल्प नहीं भरता है, तो उसे राउंड 2 में आवंटन/अपग्रेडेशन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के शैक्षणिक ब्लॉक में बोर्ड के समक्ष दिव्यांगजन/ रक्षा/ अर्धसैनिक और एनआरआई उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र का सत्यापन (नए उम्मीदवार/ शेष उम्मीदवार जो राउंड 1 में उपस्थित नहीं हो सके) 12 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का राउंड 1 में सत्यापन हो चुका है, उन्हें सत्यापन के लिए फिर से आने की आवश्यकता नहीं है।
Rajasthan NEET Counselling Registration 2025: पंजीकरण कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान नीट काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajugneet2025.com पर विजिट करें।
- इसके बाद Rajasthan NEET UG Counselling 2025 Round 2 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
- आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकला लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल