Rajasthan NEET PG Counselling 2025: राजस्थान नीट पीजी राउंड 3 संशोधित शेड्यूल जारी, 13 फरवरी को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | February 2, 2026 | 10:01 AM IST | 2 mins read
दूसरे राउंड में पंजीकृत न होने वाले/रिपोर्ट न करने वाले उम्मीदवार और दूसरे राउंड के बाद सुरक्षा राशि जब्त होने के साथ इस्तीफा देने वाले उम्मीदवार तीसरे राउंड में दोबारा पंजीकरण और दोबारा सुरक्षा राशि जमा करने के बाद भाग ले सकते हैं।
नई दिल्ली : एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर की तरफ से राजस्थान नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 (रात 11:55 बजे) तक अपनी चॉइस भरकर लॉक सकते हैं।
एमडी, एमएस या पीजी डिप्लोमा सीटों के इच्छुक छात्रों को अंतिम तिथि से पहले अपने कॉलेज और कोर्स के विकल्प चुनकर सेव करने होंगे। उम्मीदवारों द्वारा भरे और सेव किए गए विकल्पों के स्वतः लॉक होने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट 9 फरवरी तक ले सकते हैं।
Rajasthan NEET PG Counselling 2025: सीट आवंटन डेट
राजस्थान नीट पीजी राउंड 3 के लिए अंतरिम आवंटन सूची 13 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार आवंटन पत्र का प्रिंटआउट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 13 फरवरी से 18 फरवरी तक ले सकते हैं।
रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन
एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के अकादमिक ब्लॉक में स्थित आवंटित कॉलेज डेस्क पर 13 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक रिपोर्टिंग और दस्तावेज जमा करना होगा। इसमें आवंटन पत्र का प्रिंटआउट, सभी मूल दस्तावेज, आवश्यक बॉन्ड आदि और आवेदन पत्र की 2 प्रतियां, साथ ही सूचना पुस्तिका में सूचीबद्ध सभी प्रासंगिक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी (एक सेट) जमा करना आवश्यक है।
Rajasthan NEET PG Counselling 2025: तीसरे राउंड में भाग लेने की पात्रता
- सभी नए पंजीकृत उम्मीदवार।
- दूसरे राउंड तक पंजीकृत उम्मीदवार तीसरे राउंड में भाग ले सकते हैं। वे उम्मीदवार उसी पंजीकरण के साथ और पहले जमा की गई सुरक्षा राशि जब्त किए बिना तीसरे राउंड में भाग ले सकते हैं।
- पहले और दूसरे राउंड में कोई सीट आवंटित न होने वाले पहले से पंजीकृत उम्मीदवार।
- सुरक्षा राशि जब्त किए बिना इस्तीफा देने वाले उम्मीदवार।
- पहले राउंड में पंजीकृत न होने वाले और इस्तीफा देने वाले उम्मीदवार, जिन्हें दूसरे राउंड में कोई सीट आवंटित नहीं हुई, वे उसी पंजीकरण के साथ और पहले जमा की गई सुरक्षा राशि जब्त किए बिना तीसरे राउंड में भाग ले सकते हैं।
अगली खबर
]Education Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने तीन-तीन नए एआईआईए, एनआईपीईआर और 1 एनआईडी स्थापित करने की घोषणा की
वित्त मंत्री निर्मला ने भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए राज्यों को देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए एक योजना प्रस्तावित की है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें