Punjab News: सीएम मान ने प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के अपग्रेडेशन के लिए 69 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश दिया
Santosh Kumar | December 24, 2025 | 09:17 AM IST | 1 min read
सीएम मान ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को राज्य के 4 मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं को उन्नत करने के लिए 68.98 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने का निर्देश दिया।
चंडीगढ़: जनता को गुणवत्तापूर्ण उपचार और निदान सुविधाएं प्रदान करने के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन के लिए लगभग 69 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने का आदेश दिया है।
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मान ने कहा, ‘‘राज्य के मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं को बढ़ाना लोगों को अच्छा उपचार और निदान सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए समय की आवश्यकता है।’’
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘‘इन मेडिकल कॉलेजों को अत्याधुनिक और विश्व स्तरीय मशीनरी से लैस करना अत्यावश्यक है ताकि मरीजों को बेहतर सेवा मिल सके।’’
इन 4 मेडिकल कॉलेजों के लिए निर्देश जारी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को राज्य के 4 मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं को उन्नत करने के लिए 68.98 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर को ₹26.53 करोड़, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पटियाला को ₹28.51 करोड़, डॉ. बी आर अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एसएएस नगर (मोहाली) को ₹9.43 करोड़ और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, फिरोजपुर को ₹4.51 करोड़ जारी किए जाएं।
उन्होंने कहा, "इन फंड्स का इस्तेमाल मेडिकल कॉलेजों में डेवलपमेंट के कामों के साथ-साथ लेटेस्ट मशीनरी और इक्विपमेंट खरीदने के लिए किया जाना चाहिए।" मीटिंग में चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें