PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 91 फीसदी स्टूडेंट्स पास, चेक स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक

Santosh Kumar | May 14, 2025 | 03:22 PM IST | 2 mins read

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम देखने या डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
पीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 को डिजिलॉकर पोर्टल और उमंग ऐप के जरिए भी चेक किया जा सकता है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आज यानी 14 मई 2025 को कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम में लगभग 2 लाख से अधिक छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, जो 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई। छात्र अपना पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं।

परीक्षा में कुल 2,65,388 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,41,506 विद्यार्थी पास हुए हैं, जो कुल रिजल्ट का 91% है। वहीं, 17,844 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 5,950 विद्यार्थी फेल हुए हैं। इसके अलावा बोर्ड ने 88 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोक दिया है।

पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा में टॉपर्स की बात करें तो हरसीरत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। मनवीर कौर 498 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अर्श 498 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

PSEB 12th Result 2025: स्कूल से मिलेगी मूल मार्कशीट

मूल पीएसईबी मार्कशीट और प्रमाण पत्र संबंधित स्कूलों द्वारा बाद में वितरित किए जाएंगे। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम देखने या डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

पंजाब बोर्ड 2025 परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। छात्रों को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों विषयों में अलग-अलग पास होना होगा। प्रत्येक विषय के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 33 प्रतिशत है।

Also read CBSE Result 2025: पीएम मोदी ने सीबीएसई रिजल्ट पर छात्रों को दी बधाई, कहा- एक परीक्षा तय नहीं करती भविष्य

PSEB Class 12th Result 2025: पीएसईबी रिजल्ट कैसे करें चेक?

छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से पंजाब बोर्ड 2025 कक्षा 12वीं का परिणाम देख या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- punjab.indiaresults.com/pseb/default.htm
  • पेज पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
  • पंजाब बोर्ड 2025 कक्षा 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • छत्र इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।

पीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 को डिजिलॉकर पोर्टल और उमंग ऐप के जरिए भी चेक किया जा सकेगा। डिजिलॉकर के जरिए रिजल्ट पाने के लिए results.digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप का इस्तेमाल करें।

इसके अलावा, उमंग पोर्टल से पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं या उमंग ऐप का इस्तेमाल करें। बोर्ड ने कहा है कि ऑनलाइन परिणाम केवल संदर्भ के लिए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]